एक्सप्लोरर

राज ठाकरे की मुश्किलें बढ़ाएंगे एकनाथ शिंदे, BJP के समर्थन के बीच ले लिया ये बड़ा फैसला

Maharashtra Election 2024: माहिम सीट पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना की तरफ से मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को टिकट दिया गया है. वहीं BJP इस सीट पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को समर्थन देने की बात कही है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार माहिम सीट खूब चर्चाओं में है. इस सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं. एक तरफ बीजेपी ने जहां इस सीट पर अमित ठाकरे को समर्थन देने की बात कही है. वहीं दूसरी ओर शिवसेना शिंदे की तरफ से इस सीट पर अपना उम्मीदवार भी उतारा गया है. इसी बीच सीएम एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आई है उन्होंने माहिम सीट से उम्मीदवार न हटाने के संकेत दिए हैं? उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे हमारे साथ थे.

लेकिन जब विधानसभा चुनाव को लेकर मेरी उनसे बातचीत हुई कि उनकी (ठाकरे) रणनीति क्या है तो उन्होंने कहा कि पहले शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी को फैसला करने दीजिए. उन्होंने सीधे तौर पर अपने उम्मीदवार उतार दिए. वहां हमारा भी विधायक है. मैंने उनसे बात की. चुनाव लड़ते समय कार्यकर्ताओं का भी ख्याल रखना चाहिए. हमें कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरने देना चाहिए. सीएम शिंदे ने कहा निश्चित तौर पर आज हमारे पास शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी अजित पवार का गठबंधन है. हम एक ही गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं, हमारे साथ आरपीआई के अठावले और जन सुराज भी हैं. हम चुनाव लड़ेंगे और बहुमत से जीतेंगे.

सीएम एकनाथ शिंदे का बयान बीजेपी से बगावत का संकेत दे रहा है. क्योंकि माहिम सीट पर वे अपना उम्मीदवार नहीं हटाने वाले हैं.

उद्धव ठाकरे गुट पर सीएम शिंदे का निशाना
वहीं उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि हम महाविकास अघाड़ी की सरकार में भी रह चुके हैं. वो सरकार बालासाहेब की विचारधारा के खिलाफ थी, बालासाहेब कांग्रेस से दूर रहने की बात करते थे. महाविकास अघाडी की सरकार कोई काम नहीं कर रही थी. वो सरकार विचारधारा को परे रखकर निजी स्वार्थ के लिए बनाई गई थी. जबकि पिछले 2 सालों से हमने बिना किसी निजी स्वार्थ के काम किया. हमारे कार्यकाल में निवेश भी हुआ और हमने किसानों और कामगारों के लिए भी काम किया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में बढ़ेगी महायुति-MVA की टेंशन, 50 से ज्यादा बागियों ने भरा पर्चा, किसका बिगड़ेगा खेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget