एक्सप्लोरर

'इसमें राजनीति खोजना उचित नहीं', उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर राज ठाकरे की बधाई पर बोले CM फडणवीस

Uddhav Thackeray Birthday: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे की ओर से मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे को शुभकामनाएं देने पर कहा कि इसमें राजनीति क्यों देखी जा रही है.

उद्धव ठाकरे का आज यानि रविवार (27 जुलाई) को जन्मदिन है. MNS प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे से मातोश्री में मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. इस पर अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे एक खुशी का मौका बताते हुए कहा कि इसमें राजनीति क्यों देखी जा रही है. CM ने कहा, “हम भी उद्धव ठाकरे को शुभकामनाएं देते हैं. जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं देने जाना, इसमें राजनीति खोजना उचित नहीं है.”

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा, “महाराष्ट्र की जनता क्या सोचती है, यह आप विधान सभा चुनाव में देख चुके हैं और स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में भी यह स्पष्ट रूप से नजर आएगा, लेकिन कुछ दलों के नेताओं के मन में जो है, उसे महाराष्ट्र की जनता का मत मान लेना सही नहीं होगा. ऐसा कहना एक बहुत बड़ा बयान हो जाएगा.”

राज्यमंत्रियों को बैठक लेने का पूरा अधिकार- फडणवीस

मंत्री संजय शिरसाट और माधुरी मिसाल के बीच बैठकों को लेकर हुए पत्राचार पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “ऐसे पत्र लिखकर कोई विवाद खड़ा नहीं करना चाहिए. मंत्रियों को आपस में बात करनी चाहिए. अगर किसी मंत्री को कोई दिक्कत हो तो वह सीधे मुझसे मिल सकता है, समस्या का समाधान किया जा सकता है. मंत्री और राज्यमंत्री दोनों सरकार का हिस्सा होते हैं. सभी अधिकार मंत्रियों के पास होते हैं, और जो अधिकार मंत्री देते हैं वही राज्यमंत्रियों के अधिकार होते हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है.''

अगर कोई दिक्कत है तो मुझसे बात करें- फडणवीस

सीएम ने आगे कहा, ''यह मानना कि राज्यमंत्रियों को बैठक लेने का अधिकार नहीं है, यह गलत है. राज्यमंत्रियों को बैठक लेने का पूरा अधिकार है. हालांकि ऐसी बैठकों में अगर कोई नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हों, तो वो मंत्री से चर्चा के बाद ही लिए जाएं या लिए गए हों तो मंत्री की स्वीकृति ली जाए. मंत्री और राज्यमंत्री के बीच समन्वय होना चाहिए. अगर कोई दिक्कत है तो वे मुझसे बात करें.”

पुणे की रेव पार्टी पर क्या बोले मुख्यमंत्री?

पुणे में रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा, जिसमें एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर को गिरफ्तार किया गया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे भी यह जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है क्योंकि मैं सुबह से अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यस्त हूं, इसलिए अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है.'' 

उन्होंने कहा, ''मीडिया में जो आया है उसके अनुसार पुणे पुलिस ने रेव पार्टी पर छापा मारा, जिसमें कुछ लोग पकड़े गए और वहां कुछ ड्रग्स भी मिले हैं. मैं पुलिस अधिकारियों से ब्रीफिंग लेने के बाद इस पर विस्तृत रूप से बोलूंगा. फिलहाल जो जानकारी है, उसके अनुसार वहां अपराध घटित हुआ है.''

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget