एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र में अकेले नहीं जीत सकती BJP', देवेंद्र फडणवीस के दावे ने बढ़ाई सियासी टेंशन?

Maharashtra Assembly Election 2024: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी अकेले नहीं लड़ सकती. वहीं, बीजेपी के नेताओं की नाराजगी पर कहा कि उन्हें चुनाव न लड़ पाने वालों के लिए दुख है.

Devendra Fadnavis on Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के दावे ने सियासी पारा हाई कर दिया है. दरअसल, देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी अकेले चुनाव नहीं लड़ सकती, जमीनी हकीकत को समझना जरूरी है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि महायुति गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर जीत जरूर हासिल कर सकती है. 

एनडीटीवी मराठी के कॉन्क्लेव में शामिल होने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी, एकनाथ शिंदे और अजित पवार गुट की एकजुटता को जीत का जरिया बताया है. उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियों के वोट मिलाकर ही महायुति विजयी होगी. बीजेपी अकेले चुनाव जीत नहीं सकती, लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा सीटें और वोट शेयर के साथ महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी. 

बीजेपी में बगावत को लेकर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी के कुछ नेताओं को टिकट न मिलने पर उनके नाराजगी की खबरें और बगावत की आशंका हैं. इसको लेकर देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि उन्हें अपने कुछ महत्वाकांक्षी दावेदारों के लिए दुख है, जिन्हें इस बार चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिल सका. राज्य की मौजूदा स्थिति ऐसी है, जैसे कई फिल्में बन रही हैं और हर महत्वाकांक्षी अभिनेता को मुख्य किरदार मिल सकता है.

'साथ मिलकर बनाएंगे सरकार'
जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी ने अब तक 288 में से 121 सीटों पर नाम फाइनल कर दिए हैं. वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह भरोसा जताया है कि बीजेपी महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की मदद से सरकार बनाएगी.

'वोट जिहाद' पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस
इसके अलावा, लोकसभा चुनाव में 'वोट जिहाद' का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने दावा किया कि महायुति गठबंधन को 48 सीटों में से केवल 17 सीटें ही मिल सकी थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखेगा. 

यह भी पढ़ें: MVA में ही इन सीटों पर फाइट! उद्धव ठाकरे गुट के सामने कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget