एक्सप्लोरर

सीट बंटवारे पर कब होगी MVA की बैठक? कांग्रेस ने बता दी तारीख, CM फेस पर दिया ये अपडेट

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि 20 अगस्त को राजीव गांधी का जन्मदिन है. उस दिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई आएंगे तब MVA की बैठक होगी.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ने लगी है. महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही बैठक होने की संभावना है. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने दावा किया है कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन के मौके पर महाविकास अघाड़ी के बीच बैठक होगी.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा, ''20 अगस्त को राजीव गांधी का जन्मदिन है उस दिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई आएंगे तब महाविकास अघाड़ी के बीच बैठक होगी तब चुनाव को लेकर बात होगी.''

उन्होंने आगे कहा, ''इस बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे. सीट बंटवारे को लेकर इसी दौरान बात होगी. सीएम की कुर्सी को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है. लोकसभा चुनाव में जैसे महाविकास आघाड़ी एक साथ चुनाव लडा था, वैसे ही विधानसभा चुनाव भी एनसीपी (SP) कांग्रेस और शिवसेना (UBT) साथ लड़ेगी.

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट के लिए इस साल अक्टूबर में चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी पार्टियां अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है. लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से कांग्रेस का उत्साह बढ़ा हुआ है. महाविकास अघाड़ी में शामिल नेता विधानसभा चुनाव में भी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं. हालांकि महायुति भी प्रदेश में फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही है.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में किसे कितनी सीटें?

महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो यहां 48 सीटों में से कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को भी 9 सीटों पर जीत मिली. इसके अलावा शरद पवार गुट की एनसीपी को 8 सीटों पर जीत मिली.

बीजेपी ने राज्य में 9 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है. सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी को 7 सीटों पर जीत मिली है. जबकि, अजित पवार को एक सीट और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में आई. पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी ने 23 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन, इस बार बीजेपी 9 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में एक बार फिर 'चाचा-भतीजे' की जंग! वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे के खिलाफ मैदान में आएगी MNS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget