एक्सप्लोरर

मुंबई को मिलेगी बंद दरवाजों वाली AC लोकल ट्रेन, CM फडणवीस बोले- 'विकास से अब कोई समझौता नहीं'

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई के विकास को प्राथमिकता देते हुए ट्रैफिक कम करने के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने एसी लोकल ट्रेनें शुरू करने की बात कही.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (14 अगस्त) को ऐलान किया कि अब मुंबई के विकास पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हालांकि, कुछ देरी जरूर हुई. इसी कड़ी में सीएम फडणवीस ने ट्रैफिक की समस्याओं को दूर करने के लिए कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया.

इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि साल 2018 में मुंबई के एक पॉइंट से दूसरे तक जाने के लिए 59 मिनट में यात्रा करने का सपना निश्चित रूप से पूरा हो सकता. इसके लिए मजबूत बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक परिवहन की जरूरत है. विकास पर अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

मुंबई को जल्द मिलेगी एसी लोकल ट्रेन
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "जो काम हम अभी कर रहे हैं, वह कल ही हो जाना चाहिए था. हम कुछ चूक जरूर गए लेकिन हम स्पीड पकड़ रहे हैं. हम यह गति धीमी नहीं होने देंगे." देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शहर को जल्द ही बंद दरवाजों वाली एसी लोकल ट्रेनें मिलेंगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही इस संबंध में घोषणा करेंगे.

कोस्टल रोड पर स्टंट करने से CM ने किया मना
मुख्यमंत्री ने अपने उप मुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ कोस्टल रोड पर सैर और साइकिलिंग के लिए ट्रैक का उद्घाटन किया. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तटीय सड़क शुक्रवार से 24x7 खुली रहेगी. इस सड़क पर सीएम फडणवीस ने युवाओं को अपने ड्राइविंग कौशल का प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी.

सीएम फडणवीस ने बताया कि सड़क पर सीसीटीवी लगे हैं और नियमों की अनदेखी करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने साउथ एशिया के पहले घुमावदार केबल-स्टेड ब्रिज का भी उद्घाटन किया, जो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ता है. 
साथ ही, पूर्वी उपनगरों को पश्चिमी उपनगरों में विले पार्ले से जोड़ता है.

हर साल 50km मेट्रो रूट प्लान करना चाहिए
सीएम फडणवीस ने कहा कि यह ब्रिज बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के व्यापारिक जिले में भीड़भाड़ कम करने के लिए बनाई गई छह निकास परियोजनाओं में से एक है. साल 2015-16 में यह निर्णय लिया गया था कि बीकेसी में छह निकास परियोजनाएं होंगी, जिनमें से पांच पूरी हो चुकी हैं. छठी परियोजना इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी. मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (MMRDA) को हर साल 50 किलोमीटर मेट्रो मार्ग चालू करना चाहिए.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget