एक्सप्लोरर

Bhiwandi News: नुपुर शर्मा के समर्थकों के खिलाफ प्रदर्शन का मामला, 200 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Prophet Muhammad Row: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी ने नुपुर को हाल ही में पार्टी से निलंबित कर दिया था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में भिवंडी पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व नेता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) के समर्थकों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने के आरोप में 200 से अधिक लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी ने नुपुर को हाल ही में पार्टी से निलंबित कर दिया था. महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में 12 जून को एक जगह पर कई लोग एकत्रित हो गए थे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी.

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में मानसून के पहुंचने के बाद बारिश का सिलसिला जारी, जानें- कब तक ऐसा रहेगा मौसम

भोईवाडा थाने में 150 लोगों पर मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों ने मुकेश बाबूराम चव्हाण और साद अंसारी के घर तक मार्च किया और सोशल मीडिया पर उनके नुपुर शर्मा के समर्थन में किए पोस्ट का विरोध किया. कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर अंसारी पर हमला भी किया. अधिकारियों ने बताया कि भिवंडी के भोईवाडा थाने में 150 लोगों के खिलाफ और नारपोली थाने में 65 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने शांति-व्यवस्था बनाने की अपील की 
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 141, 143, 322, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इलाके में 12 जून को तनाव व्याप्त होने के बाद भिवंडी के पुलिस उपायुक्त (जोन-2) योगेश चव्हाण ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की थी. नारपोली पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के 'एडमिन' से सोशल मीडिया मंच पर आपत्तिजनक पोस्ट आगे भेजने से बचने को कहा था. 

Maharashtra Corona Update: अमेरिका में तहलका मचाने वाले ओमिक्रोन के उप-वैरिएंट की महाराष्ट्र में एंट्री, केंद्र ने जारी किया नोट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget