एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी के हमलावरों पर सिक्योरिटी गार्ड ने क्यों नहीं की जवाबी फायरिंग? अब हुआ ये एक्शन

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस गार्ड श्याम सोनावणे को निलंबित किया गया है. दावा है कि घटना के दौरान सोनावणे ने न तो हमलावरों पर कार्रवाई की और न ही नेता को बचाने की कोशिश की.

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के समय उनके साथ मौजूद पुलिस सुरक्षा गार्ड को निलंबित कर दिया गया है. दावा है कि बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात सिपाही श्याम सोनावणे ने उस समय बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग करने वाले आरोपियों पर अपनी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की और न ही एनसीपी नेता को बचाने की कोशिश की.

बाबा सिद्दीकी के सिक्योरिटी गार्ड ने हमलावरों पर जवाबी फायरिंग क्यों नहीं की? इस बात की जानकारी पाने के लिए इंटरनल जांच चल रही है और सुरक्षाकर्मी से पूछताछ की जा रही है.

बाबा सिद्दीकी और सलमान खान की दोस्ती पर सलीम खान
वहीं, सलमना खान के पिता सलीम खान ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले को सलमान खान से जोड़े जाने पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी उनके फैमिली फ्रेंड हैं, लेकिन उनकी हत्या का सलमान खान की दोस्ती से कोई संबंध नहीं है. दोनों अलग बातें हैं.

हमलावरों के पास थी जीशान सिद्दीकी की फोटो
जांच और पूछताछ में यह भी सामने आया है कि बाबा सिद्दीकी के हमलावर आरोपियों के मोबाइल पर ज़ीशान सिद्दीकी की फोटो भी शामिल थी. NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच करते हुए पुलिस ने यह जानकारी दी है कि आरोपियों और हैंडलर के बीच में स्नैपचैट के जरिए बात होती थी. स्नैपचैट पर ही विधायक जीशान की फोटो आरोपियों को शेयर की गई थी. 

बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए मांगे थे एक करोड़ रुपये
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया है कि बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए उन्होंने हैंडलर से एक करोड़ रुपये की डिमांड रखी थी. बाबा सिद्दीकी के साथ वह जीशान सिद्दीकी के कार्यालय की रेकी करते थे, क्योंकि उन्हें भी मारने का प्लान बनाया जा रहा था. यह वही जगह है जहां बाबा सिद्दीकी को गोली मारी गई थी. 

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हमलावरों के मोबाइल से मिली जीशान सिद्दीकी की फोटो

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget