एक्सप्लोरर

अशोक चव्हाण के इस्तीफे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा, 'कई और MLA संपर्क में हैं, क्योंकि..'

Devendra Fadnavis on Ashok Chavan: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी के साथ जाने की संभावना है. इसपर अब देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है.

Maharashtra Congress News: महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसपर अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का एक बड़ा बयान सामने आया है. देवेंद्र फड़णवीस का कहना है, "दूसरे दलों के कई कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं. खासकर कांग्रेस के कई नेता वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार के कारण हमारे संपर्क में हैं. वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं...कौन-कौन हमारे संपर्क में हैं जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा. 'आगे-आगे देखिए होता है क्या.''

क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
बीजेपी ऑफिस में आज पूर्व नगरसेवक जगदीश कुट्टी, दत्ता नरवणकर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. कांग्रेस के दो नागसेवक आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जगदीश जी जिला अध्यक्ष बने हुए हैं. उनके पास कई चुनावों का अनुभव है, कार्यकर्ताओं से उनका अच्छा संपर्क है. उनके अनुभव और कार्यप्रणाली से हमें लाभ होगा. नरवाणकार भी मिट्टी से जुड़े हुए हैं. उनके अनुभव का फायदा बीजेपी को मिलेगा. ये दोनों राष्ट्रीय धारा में काम करना चाहते थे, इन दोनों का स्वागत है. कई पूर्व पार्षद अब भी हमारे संपर्क में हैं. लेकिन हमने उन लोगों को लेने का फैसला किया है जिनके जनसंपर्क अच्छे हैं.'

आखिरकार, मोदी ही सबके आकर्षण हैं. मुंबई बदल रही है, महाराष्ट्र भी बदल रहा है. कुछ लोग मुंबई को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी भी मानते थे. ये सब कोविड काल में सामने आया है. कल कंपनी बनी और आज करोड़ों के ठेके दे दिए गए. ये सब बदलने वाला है. हम ये बदलाव लाएंगे. अशोक चव्हाण के बारे में आप ही से सुन रहा हूं. कांग्रेस के कई नेता आज भी हमारे संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें: Ashok Chavan Resign: अशोक चव्हाण का कांग्रेस से क्यों मोह हुआ भंग? अब बीजेपी भेज सकती है राज्यसभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget