एक्सप्लोरर

Amravati में तीन अन्य लोगों को मिले थे धमकी भरे कॉल्स, सिर्फ एक ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत

Maharashtra News: अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की तरह तीन अन्य लोगों को भी धमकी भरे कॉल्स मिले थे. इनमें से सिर्फ एक ने शिकायत दर्ज कराई.

Amravati Killing Horror: अमरावती (Amravati) में कथित तौर पर निलंबित बीजेपी नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में अपने सोशल मीडिया पोस्ट को कारण धमकी भरे कॉल पाने वाले तीन लोगों में से केवल एक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने के लिए सहमति जताई है. एक मोबाइल फोन की दुकान के मालिक 40 वर्षीय शख्स ने सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया जहां 28 जून को धारा 507 (अज्ञात संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई.

अमरावती के एक केमिस्ट, 54 वर्षीय उमेश कोल्हे की 21 जून को कथित तौर पर इसी तरह के सोशल मीडिया पोस्ट पर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने कहा कि जिन दो अन्य लोगों को उनकी पोस्ट के बारे में धमकी भरे कॉल आए, वे शिकायत दर्ज नहीं करना चाहते थे. दुकान के मालिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 10 जून को, मुझे एक व्हाट्सएप ग्रुप पर नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाला एक पोस्ट मिला." उन्होंने बताया कि “लगभग 3.15 बजे, मैंने गलती से पोस्ट को अपना व्हाट्सएप स्टेटस बना लिया. चार मिनट के भीतर, मुझे एहसास हुआ कि यह एक बुरी पोस्ट थी, डर गया और इसे हटा दिया."

Maharashtra विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में गैरहाजिर रहने वाले कांग्रेस के 11 विधायकों ने बताई ये वजह

दो दिनों में मिले 30-35 कॉल

दुकान के मालिक के मुताबिक, कुछ मुस्लिम ग्राहकों ने उनके स्टेटस का स्क्रीनशॉट लेकर दूसरे व्हाट्सएप ग्रुप्स पर फॉरवर्ड कर दिया था. पोस्ट के पांच मिनट के भीतर, मुझे पहला कॉल आया, और मुझे पोस्ट को हटाने के लिए कहा गया. मुझे दो दिनों में करीब 30 से 35 कॉल आए. मुझे अपनी दुकान की एक तस्वीर और लोगों से इसका बहिष्कार करने का आग्रह करने वाले संदेश भी मिले. लेकिन मैंने अपना फोन बंद नहीं किया और धैर्यपूर्वक कॉल करने वालों की बात सुनी. बकौल द इंडियन एक्सप्रेस, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दो दिनों के बाद कॉल बंद होने के कारण मैं उन्हें शांत करने में कामयाब रहा. उनमें से दो मेरे ग्राहक थे, जिन्होंने कहा कि उन्होंने मेरी दुकान से फोन खरीदे और मुझसे पूछा कि मैं इस तरह के पोस्ट का समर्थन कैसे कर सकता हूं. मैंने उनसे माफी मांगी.

वीडियो बनाकर मांगी माफी

उन्होंने कहा कि करीब 30 कॉल करने वालों में से कुछ ने गाली-गलौज की, जबकि अन्य ने माफी मांगने को कहा. लेकिन उन्होंने कहा कि चार से पांच कॉल अज्ञात कॉलर्स के थे, जिन्होंने उन्हें धमकी दी थी. शिकायत के अनुसार, कॉल करने वालों ने उसे बताया कि वे उसकी दुकान की लोकेशन जानते हैं और उसे पीटने की धमकी दी. उन कॉलर्स ने उसने एक माफी का वीडियो भी पोस्ट करने को कहा, जो उन्होंने उसी दिन कर दिया था. उन्होंने कहा “मैं इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता. मैं एक व्यापारी हूं और अपना व्यवसाय करना चाहता हूं."

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में भीषण बारिश का तांडव, सीएम शिंदे ने NDRF को तैयार रहने के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG संकट के बीच संजय राउत ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- 'सिलेंडर की किल्लत...'
LPG संकट के बीच संजय राउत ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- 'सिलेंडर की किल्लत...'
'मस्जिद-नमाज के नाम पर हिंदुओं की शोभायात्रा रोकने की प्रथा खत्म हो', BJP नेता ने लिखी चिट्ठी
'मस्जिद-नमाज के नाम पर हिंदुओं की शोभायात्रा रोकने की प्रथा खत्म हो', BJP नेता ने लिखी चिट्ठी
'कोई संस्कार ही नहीं है', राहुल गांधी पर क्यों भड़के चंद्रशेखर बावनकुले, बोले- न पढ़ा है, न लिखा है
'कोई संस्कार ही नहीं है', राहुल गांधी पर क्यों भड़के चंद्रशेखर बावनकुले, बोले- न पढ़ा है, न लिखा है
Maharashtra News: 21 साल की सेवा में IAS तुकाराम मुंधे का 24वीं बार ट्रांसफर, जानें कौन हैं अधिकारी?
महाराष्ट्र: 21 साल की सेवा में IAS तुकाराम मुंधे का 24वीं बार ट्रांसफर, जानें कौन हैं अधिकारी?

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: 'आप हमें दो बार धोखा नहीं दे सकते', ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने डोनाल्ड ट्रंप को सुनाईं खरी-खरी
'आप हमें दो बार धोखा नहीं दे सकते', ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने डोनाल्ड ट्रंप को सुनाईं खरी-खरी
Pawan Singh: पवन सिंह को BJP में कौन सा पद मिलेगा? मनोज तिवारी बोले- 'भाजपा उन्हें जल्द…'
पवन सिंह को BJP में कौन सा पद मिलेगा? मनोज तिवारी बोले- 'भाजपा उन्हें जल्द…'
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
न्यूजीलैंड ने किया सबसे बड़ा रन चेज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड टूटा; अमेलिया केर ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड ने किया सबसे बड़ा रन चेज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड टूटा; अमेलिया केर ने रचा इतिहास
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे अजय देवगन, दृश्यम 3 से लेकर गोलमाल 5 तक ये है लिस्ट
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे अजय देवगन, दृश्यम 3 से लेकर गोलमाल 5 तक ये है लिस्ट
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
Bihar Jobs 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई
बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई
Embed widget