एक्सप्लोरर

'जो अपनी सुरक्षा नहीं कर सकता, वह...', AIMIM के पूर्व सांसद ने BJP विधायक नितेश राणे पर बोला हमला

Imtiaz Jaleel on Nitesh Rane: AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने बीजेपी विधायक नितेश राणे पर निशाना साधा है. कुछ दिन पहले विधायक राणे ने एक विवादास्पद बयान दिया था.

Maharashtra Politics: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने बिना नाम लिए बीजेपी विधायक नितेश राणे पर तीखा हमला किया है. जलील ने कहा, "एक बाउंसर और छह गाड़ियों के साथ घूमने वाला, जो अपनी सुरक्षा नहीं कर सकता, वो हिंदू की रक्षा कैसे करेगा?"

उन्होंने नितेश राणे के हालिया बयानों की कड़ी आलोचना की और कहा कि ऐसे बयान देना उचित नहीं है. जलील ने यह भी कहा कि हम मुंबई में जाकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे और मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें संविधान की प्रति सौंपेंगे.

ABP माझा के अनुसार, जलील ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, "क्या यहां कानून का कोई राज बचा है? यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग कुछ भी कह देते हैं और कोई कार्रवाई नहीं होती." उन्होंने रामगिरि महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार किस हद तक अपनी कुर्सी बचाने के लिए जा सकती है. जलील ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो सरकार इन्हें जेड प्लस सुरक्षा भी दे सकती है.

जलील ने हाल के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "किसी ने कहा कि हम मस्जिद में घुसकर मारेंगे, लेकिन जब हमारा काफिला मुंबई के लिए निकलेगा, तब पता चलेगा कि इम्तियाज जलील कौन है."

यहां बता दें, कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक नितेश राणे ने एक विवादास्पद बयान दिया था. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ किसी ने कुछ कहा, तो मस्जिदों में घुसकर चुन-चुन कर मारेंगे. इस बयान के बाद अहमदनगर पुलिस ने श्रीरामपुर और तोपखाना थानों में राणे के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं. अपने भाषण के दौरान राणे ने कहा, "मैं तुम्हें उसी भाषा में धमकी दे रहा हूं जो तुम्हें समझ में आती है. अगर हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी कहा गया, तो हम मस्जिदों के अंदर जाकर चुन-चुन कर मारेंगे. इसे याद रखना."

ये भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र में अमित शाह ने की CM शिंदे और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget