एक्सप्लोरर

उमा भारती ने ही बढ़ा दी BJP की टेंशन! परिवहन घोटाले में नेताओं के शामिल होने का कर दिया दावा 

Uma Bharti News: उमा भारती ने परिवहन घोटाले को व्यापमं से भी बड़ा बताया है. उन्होंने दावा किया कि सौरभ शर्मा जैसे कई और सिपाही, दरोगा और नेता इसमें शामिल हो सकते हैं.

Uma Bharti on Transport Scam: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके साथियों से इन दिनों लोकायुक्त के बाद अब ईडी पूछताछ कर रही है. इसी बीच उमा भारती के एक सोशल मीडिया पोस्ट और बयान ने जांच एजेंसियों की पड़ताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में अब कांग्रेस को भी मुद्दा मिल गया है जबकि बीजेपी सरकार की मुश्किलें गई हैं.

उमा भारती ने सौरभ शर्मा के मुद्दे पर कहा, 'परिवहन का घोटाला व्यापमं घोटाले से भी बड़ा और भीषण है. सौरभ बाई-चांस पकड़ में आ गया है. इस केस में सौरभ जैसे बहुत सिपाही होंगे.' उमा भारती ने कहा, 'इस केस में कई सिपाही निकलेंगे, थानों के दरोगा निकलेंगे, कई नेता भी निकलेंगे.'

'जांच एजेंसियों की अग्नि परीक्षा'- उमा भारती
उमा भारती ने परिवहन घोटाले को 10 से 20 हज़ार करोड़ रुपये का बता कर कहा, ''अगर एक सिपाही ने सैकड़ों करोड़ रुपये कमाए हैं, तो किस-किस ने कितने करोड़ रुपये कमाए होंगे? ये 10-20 हज़ार करोड़ रुपये का घोटाला है.'' उमा भारती ने कहा कि यह जांच एजेंसियों की अग्नि परीक्षा है.

जीतू पटवारी ने किया उमा भारती का समर्थन
उमा भारती का बयान सामने आने के बाद से कांग्रेस को बीजेपी पर निशाना साधने का मौका मिल गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केवल उमा भारती की बात का समर्थन ही नहीं किया है, बल्कि लोकायुक्त से कथित डायरी और उसमें छुपे नामों को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

जीतू पटवारी को बीजेपी ने दिया जवाब 
जहां कांग्रेस एक तरफ उमा भारती के बहाने बीजेपी पर निशाना साध रही है, वहीं बीजेपी जीतू पटवारी के बयान को बचकाना बताते हुए, उमा भारती के ट्वीट को ठीक से पढ़ने की नसीहत दे रही है. यही नहीं, बीजेपी अपनी करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी और केंद्र और राज्य की एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर अपनी पीठ भी थपथपा रही है.

यह भी पढ़ें: नेशनल गेम्स में पदक जीतने पर CM मोहन यादव ने दी खिलाड़ियों को बधाई, बोले- 'पूरा प्रदेश गौरवान्वित'

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget