एक्सप्लोरर

बिजली कंपनी में भ्रष्टाचार का मामला, बाबू ऐसे करता था लाखों की हेराफेरी, शिकायत के बाद एक्शन

Ujjain News: बिजली चोरी का बड़ा प्रकरण सामने आने पर लोक अदालत तक बाबू पहुंच जाता था. वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी भी नहीं होती थी. उपभोक्ता से समझौता शुल्क भरवाकर लाखों का चूना लगाता था.

MP News: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार पकड़ाया है. मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से जांच करवाई जा रही है. शिकायतकर्ता का कहना है कि भ्रष्टाचार का जाल उज्जैन के अलावा मध्य प्रदेश तक फैला है. जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि समझौता शुल्क भरवा कर बिजली चोरी प्रकरण का बाबू ही निपटारा कर देता था. मामले की अधिकारियों को भनक भी नहीं लग पाती थी.

शिकायतकर्ता एडवोकेट मकसूद अली ने बताया कि अभी तक 45 मामले सामने आ चुके हैं. उन्होंने बिजली चोरी पर लाखों की हेराफेरी के चार मामलों की शिकायत अधिकारियों से की थी. बिजली कंपनी ने शिकायत मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई की. वल्लभनगर जोन के क्लर्क भगवान सिंह भाटी को हटा दिया गया है. मकसूद अली का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के फैसले को भी बाबू रफा दफा कर देता था.

ऐसे निपटाया जाता था मामला

बिजली चोरी का बड़ा प्रकरण सामने आने पर लोक अदालत तक बाबू पहुंच जाता था. वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी भी नहीं होती थी. समझौता शुल्क भरवा कर बिजली कंपनी को लाखों रुपये की चपत बाबू लगा देता था. शिकायत पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा. मामले की जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की संभावना है.


बिजली कंपनी में भ्रष्टाचार का मामला, बाबू ऐसे करता था लाखों की हेराफेरी, शिकायत के बाद एक्शन

जांच रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

चौंकाने वाली बात है कि बिजली चोरी का मामला लोक अदालत में पहुंचने पर नियमानुसार कंपाउंड शुल्क 7 हजार रुपये लेना आवश्यक होता है. कंपाउंड शुल्क भी उपभोक्ताओं से नहीं लेकर विद्युत वितरण कंपनी को चूना लगाया गया. उज्जैन के मुख्य अभियंता बीएल चौहान ने बताया कि अभी रिपोर्ट का इंतजार है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच सौंप दी गई है. जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

भोपाल में चार्टर्ड अकाउंटेंट से जुड़े 5 ठिकानों पर ED की रेड, टैक्स-ऑडिट में हेराफेरी की आशंका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget