एक्सप्लोरर

Mahakal Mandir Fire: होली पर महाकाल के दरबार में कैसे लगी आग? जांच रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले खुलासे

Ujjain Mahakal Mandir Fire: होली पर महाकाल मंदिर में अग्रिकांड हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने इसके जांच के आदेश दिए थे. गुरुवार को जांच दल ने अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें समिति ने कई अनुशंसा की है.

Mahakal Mandir Fire Report: होली पर महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के दौरान अग्निकांड हादसे की जांच दल ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है. इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलसे हुए हैं. पूरे मामले को लेकर महाकालेश्वर मंदिर की निजी सुरक्षा एजेंसी को भी नोटिस जारी किया गया है.

महाकालेश्वर मंदिर में हुई अग्नि दुर्घटना के लिए गठित जांच समिति ने गुरुवार (28 मार्च) को अपनी अंतरिम रिपोर्ट पेश की है. जांच समिति में  महाकालेश्वर मंदिर में होली पर भस्म आरती के दौरान हुए अग्नि दुर्घटना के लिए गर्भगृह में अत्यधिक मात्रा में ज्वलनशील गुलाल का ले जाया जाना हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है. 

जांच में दुर्घटना के दौरान एकमात्र निकास द्वार का 15 मिनट से अधिक समय तक बंद होना, गर्भगृह में अत्यधिक संख्या में पुजारियों और सेवकों का होना, ड्यूटी पर तैनात मंदिर प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी के सौंपे गए दायित्वों के पालन में लापरवाही और होली के लिए जारी निर्देशों का उल्लंघन इत्यादि बिंदुओं को भी दुर्घटना का कारण माना गया है.

जांच समिति द्वारा प्राथमिक तौर पर होली के त्योहार पर निर्धारित प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए मंदिर के अधिकारी, कर्मचारी के साथ सुरक्षा एजेंसी सहित अन्य जिम्मेदारों को दोषी ठहराया है. मुंबई के फायर एक्सपर्ट नीलेश उकंडे द्वारा भी अग्नि दुर्घटना का मुख्य कारण अत्यधिक मात्रा में ज्वलनशील गुलाल को माना गया है. सैंपल का रिपोर्ट आना बाकी हैं.

मंदिर के अधिकारी कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अग्नि दुर्घटना के लिए विभिन्न स्तर पर लापरवाही पाई गई है. जिसमें प्रमुख रूप से होली त्योहार के लिए मंदिर प्रशासन के ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कर्मचारी की ओर से निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाना, सुरक्षा एजेंसी की लापरवाही, अत्यधिक मात्रा में गुलाल का मंदिर में ले जाया जाना शामिल है. 

उज्जैन कलेक्टर नीरजु कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति के निर्देशों के क्रियान्वयन में लापरवाही के लिए जिम्मेदार मंदिर प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है. अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी. 

देश के अन्य मंदिरों की व्यवस्था देखेगा जांच दल
महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए तीन सदस्यीय 4 दल के जरिये काशी विश्वनाथ, तिरुपति, शिर्डी साईं बाबा और सोमनाथ जैसे बड़े प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर वहां की विभिन्न पर्वों पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे.  जांच रिपोर्ट के उपयोगी सुझावों को महाकाल मंदिर में भी लागू किया जाएगा. मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन और प्रमुख पर्वों के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी तैयार की जाएगी. साथ ही प्रशासनिक दायित्वों का विभाजन भी किया जाएगा.

जांच समिति की ओर से की गई प्रमुख अनुशंसा
1. मंदिर में आधुनिक फायर अलार्म सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर और फायरफाइटर सिस्टम लगाया जाए.
2. आवश्यक सुरक्षा उपकरणों और मानव संसाधनों की उपलब्धता कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम.
3. व्यवस्थित पास सिस्टम डेवलप करना.
4. भस्म आरती के अतिरिक्त चलित भस्म आरती के लिए प्रथक से इंतजाम.
5. मंदिर के अंदर मोबाइल सहित सुरक्षा के दृष्टिगत हानिकारक सामग्रियों के ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध.
6. मंदिर में आपातकालीन मार्ग निर्धारित किया जाना.
7. रंग पंचमी पर्व पर मंदिर में प्रतीकात्मक होली इत्यादि के सुझाव दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: MP: कांग्रेस नेता नीलेश जैन के BJP में आते ही कलह, MLA अजय विश्नोई ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget