एक्सप्लोरर

MP News: उज्जैन में बिना डॉक्यूमेंट वाले ऑटो को लेकर जारी हुआ आदेश, जुर्माना भरने के साथ ही करना होगा ये काम

MP New Challan Rule: परिवहन आयुक्त ने मध्य प्रदेश के सभी आरटीओ को एक आदेश जारी किया है. इस आदेश में बिना परमिट के जब्त किए गए ऑटो को समन शुल्क वसूल कर भी नहीं छोड़े जाने की बात कही गई है.

MP New Challan Rule: अब मध्य प्रदेश में ऑटो को लेकर बड़ा अभियान चलने वाला है और जिन ऑटो के दस्तावेज पूरे नहीं है, वे अब जुर्माना भरकर नहीं छूट पाएंगे. उन्हें कोर्ट के आदेश का इंतजार करना पड़ेगा. इस आदेश आने के बाद उज्जैन में नौ ऑटो को जब्त कर लिया गया है. परिवहन आयुक्त ने मध्य प्रदेश के सभी आरटीओ को फरमान जारी कर दिया है. 6 दिसंबर को जारी किए गए आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर ऑटो को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है, उसमें बिना परमिट के जब्त किए गए ऑटो को समन शुल्क वसूल कर नहीं छोड़ा जाए.

इस आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऑटो को प्रकरण बनाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए. उसके बाद न्यायालय से जो भी आदेश जारी किया जाए उसका पालन हो. ज्ञात हो कि अभी तक ऑटो के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा था, उसमें बिना परमिट ऑटो पकड़े जाने पर उन्हें जुर्माना भरकर छोड़ा जा रहा था. परिवहन आयुक्त के नए आदेश के बाद अब बिना दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो आसानी से नहीं छूट पाएंगे.

आदेश का यह मिलेगा लाभ

परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद अब बिना परमिट चल रहे ऑटो जब्त हो जाएंगे. इससे नियम अनुसार वाहन का संचालन कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा. इसके अलावा घटना दुर्घटना के समय दस्तावेज पूर्ण होने पर पीड़ित को सहायता मिलने में मदद मिलेगी. बिना दस्तावेजों के वाहन से दुर्घटना होने पर बीमा कंपनी भी हाथ खड़े कर देती है.

एक बार फिर शुरू हुई मुहिम

आयुक्त के आदेश के बाद एक बार फिर उज्जैन आरटीओ ने अभियान शुरू कर दिया है. आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि इतनी कार्रवाई करने के बावजूद कई ऑटो चालक अभी भी बिना परमिट के ऑटो चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को नौ ऑटो जब्त किए गए हैं. इन सभी प्रकरणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. न्यायालय के आदेश के बाद इनका निराकरण होगा.

यह भी पढ़ें-

MP News: मध्य प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बड़ी बात

Katrina Vicky Wedding: जोधपुर के जिस होटल में हमसफर बनेगें विक्की-कैटरीना वहां अब तक हुई हैं सिर्फ तीन शादियां, जानें ये खास बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget