एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बड़ी बात

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावना है. इससे बचाव के लिए संपूर्ण प्रदेश में सजगता और सतर्कता आवश्यक है.

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावना है. इससे बचाव के लिए संपूर्ण प्रदेश में सजगता और सतर्कता आवश्यक है. उन्होंने मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कर कोरोना वायरस का सामना करने की नसीहत दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि लॉकडाउन की स्थिति निर्मित न हो और अर्थव्यवस्था सामान्य रूप से चलती रहे. शिवराज ने कोरोना का सामना करने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद होने का दावा किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनिश्चित करने लिए सभी प्रभारी मंत्री इस हफ्ते प्रभार के जिलों और क्षेत्र के अस्पतालों का भ्रमण सुनिश्चित करें और ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन पाइप लाइन की व्यवस्था का आवश्यक रूप से परीक्षण कर लें. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की बैठक के पहले मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे. कैबिनेट की बैठक वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई. शिवराज ने बताया कि वैक्सीन की दोनों डोज़ लगने से संक्रमण की गंभीरता कम होती है. उन्होंने कहा कि दिसंबर के अंत तक प्रदेश में सभी पात्र व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए.  इसके लिए प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों और क्षेत्र की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के साथ टीम भावना से कार्य करें और विशेष टीकाकरण के लिए वातावरण निर्मित करना सुनिश्चित करें. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगली कैबिनेट मीटिंग के बाद अस्पतालों की स्थिति और टीकाकरण के लिए वातावरण निर्माण के उद्देश्य से संचालित की गई गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी. अस्पतालों की स्थिति के संबंध में अगर कुछ सुधारात्मक उपाय करने हैं, तो उस संबंध में भी निर्णय लिया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर जनवरी में आ सकती है. इसलिए जहां पहलेर्व से कोविड केयर सेंटर बने हैं, उन्हें बने रहने दिया जाए और उनकी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जाए. 

MP News: मध्य प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बड़ी बात

Maharashtra: ED ने दर्ज किया उद्धव ठाकरे के मुख्य सलाहकार सीताराम कुंटे का बयान, अनिल देशमुख मामले से जुड़े हैं सवाल

Bhima Koregaon Case: भीमा कोरेगांव मामले में सुधा भारद्वाज को 'सुप्रीम' राहत, NIA की याचिका SC से खारिज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget