एक्सप्लोरर

MP News: रीवा से चलेगी वैष्णो देवी, ऋषिकेश, हरिद्वार, अमृतसर दर्शन स्पेशल ट्रेन, ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

MP News: आईआरसीटीसी का कहना है कि इस यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. कोविड नियमों का पालन करना होगा. कोच, शौचालय से लेकर यात्रियों के सामान तक को सैनिटाइज किया जाएगा.

जबलपुर: वैष्णो देवी (Vaishno Devi) के साथ हरिद्वार (Haridwar), ऋषिकेश (Rishikesh) और अमृतसर (Amritsar) के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के रीवा शहर से स्पेशल स्वदेश दर्शन पर्यटन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की यह ट्रेन 5 जून 2022 को रीवा (Rewa) से रवाना होगी.

कितने दिन की होगी यात्रा

आईआरटीसी ने स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन पूरे देश में शुरू कर दिया है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए आईआरसीटीसी 5 जून 2022 को रीवा शहर से स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन वैष्णोदेवी के साथ उत्तर भारत दर्शन यात्रा के लिए रवाना करेगा.

यह ट्रेन मध्य प्रदेश के रीवा, जबलपुर और रानी कमलापति (भोपाल) स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे. 7 रात और 8 दिनों की इस यात्रा पैकेज में हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णो देवी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. 

कितना होगा किराया

इसके लिए यात्रियों को महज 12 हजार 950 रुपये प्रति व्यक्ति (बजट क्लास-स्लीपर श्रेणी), 14 हजार 650 रुपये प्रति व्यक्ति (स्टैंडर्ड क्लास-स्लीपर श्रेणी) और 24,050 रुपये प्रति व्यक्ति (कम्फर्ट क्लास-3 एसी श्रेणी) का खर्च करना होगा. आईआरटीसी द्वारा इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित बजट क्लास के यात्रियों को हाल-धर्मशाला, स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन-एसी बजट होटल एवं कम्फर्ट क्लास के यात्रियों को एसी इकॉनमी होटल में रात्रि विश्राम और स्नान की सुविधा दी जाएगी. स्थानीय भ्रमण के लिए बजट और स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन-एसी बसों एवं कम्फर्ट क्लास के यात्रियों को एसी बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी. टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा.

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

आईआरसीटीसी का कहना है कि इस यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. कोविड नियमों का पालन करना होगा. कोच, शौचालय से लेकर यात्रियों के सामान तक को सैनिटाइज किया जाएगा. सैनिटाइजर, मास्क और फेसशील्ड भी श्रद्धालुओं को मुफ्त दिए जायेंगे. इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है. इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी. की वेबसाइट पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं.

इस संबंध में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर और इंदौर कार्यालय में निम्न फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.
जबलपुर - 0761-4010702, 9321901832, 8287931656, 8287931724, 9321901862, भोपाल- 9321901862, 8287931656, 8287931724, 8287931729, इंदौर- 0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 9321901865  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget