एक्सप्लोरर

MP News: सिंगल यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल पर सख्ती, नहीं माने दुकानदार, तो भरना पड़ेगा इतने हजार का जुर्माना

Single Use Plastic Ban: 75 माइक्रोन से कम वाली पॉलिथीन को 'सिंगल यूज़ प्लास्टिक' की श्रेणी में रखा गया है. अगर कोई इसका इस्तेमाल करता है, तो एक हजार से लेकर 25 हजार तक के जुर्माने का प्रावधान है.

Ban on Single Use Plastic: सिंगल यूज पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लेकर सरकार लंबे समय से एक के बाद एक आदेश जारी कर रही है, मगर इसका धरातल पर पालन नहीं हो पा रहा. बाजार में आज भी सिंगल यूज पॉलिथीन धड़ल्ले से उपयोग में लाई जा रही है. इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किराना व्यवसाय में हो रहा है. इसके खिलाफ एक्शन लेने के नाम पर सरकारी एजेंसियां केवल औपचारिक खानापूर्ति कर रही हैं. 

साल 2022 तक पूरी तरह बैन होनी थी पॉलिथीन
मध्य प्रदेश में सिंगल यूज पॉलिथीन का धड़ल्ले से उपयोग होने की वजह से इसका प्रतिकूल परिणाम भी देखने को मिल रहा है. सिंगल यूज पॉलिथीन पशुओं के लिए नुकसानदायक है. साल 2019 में सरकार ने पॉलिथीन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था. यह भी दावा किया गया था कि साल 2022 तक सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद हो जाएगा. 

हालांकि, सरकार के दावे पर अभी तक पूरी तरह अमल नहीं हो पाया है. आज भी बाजार में सब्जियां, किराना सामान, दूध सहित रोजमर्रा की छोटी-बड़ी वस्तुएं सिंगल यूज पॉलिथीन बैग में आ रही है. कपड़े और कागज के बैग का चलन अभी अधिक मात्रा में नहीं हो पा रहा है. 

25 हजार रुपये तक का जुर्माना
गौरतलब है कि 75 माइक्रोन से कम वाली पॉलिथीन को सिंगल यूज़ प्लास्टिक की श्रेणी में रखा गया है. अगर नियमों का उल्लंघन करते हुए कोई इसका उपयोग करता है, तो दुकानदार पर एक हजार से लेकर 25 हजार तक के जुर्माने का प्रावधान है. यह जुर्माना शहरी क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा किया जा सकता है. इसके अलावा, सक्षम अधिकारी भी कार्रवाई कर सकता है, मगर अभी कार्रवाई का अभाव होने की वजह से पॉलिथीन का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है. 

व्यापारी भी असमंजस में
धार्मिक नगरी उज्जैन में अंडा विक्रय करने वाले व्यापारी के मुताबिक, पॉलिथीन पर प्रतिबंध है लेकिन इसका कोई विकल्प नहीं है. अंडे को अधिकांश लोग काली थैली में ले जाते हैं. किराना व्यापारी मनोज अग्रवाल के मुताबिक, पॉलिथीन की थैली का उपयोग बंद करने के बावजूद लोग थैलियां मांगते हैं. दूसरी दुकानों पर भी थैलियां दी जा रही हैं. प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मजबूरन पॉलिथीन का उपयोग करना पड़ रहा है. इस पर प्रतिबंध बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: इस साल कमलनाथ के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा, अब कांग्रेस के बयान से साफ हुई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget