एक्सप्लोरर

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में सेंध, माइक पर दे रहे थे भाषण तभी हुआ ऐसा

MP Lok Sabha Chunav 2024: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार चरम पर है. विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे है. शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे तो एक युवक ने उनका माइक छीनने का प्रयास किया. जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

शिवराज सिंह चौहान का माइक छीनने की कोशिश’
वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक युवक मंच पर पूर्व सीएम का माइक छीनने की कोशिश कर रहा है और इससे पहले कि वह अपनी योजना में सफल हो पाता, सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ लेते हैं और दूर ले जाते हैं. जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान यह कहते हुए सुना जा सकता है, कोई बात नहीं. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और जनता से वोट डालने की अपील करते नजर आए. बता दें कि विदिशा सीट पर 7 मई को मतदान है.

वायरल वीडियो पर क्या बोली पुलिस?
वहीं कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मनोज दुबे ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से घटना के बारे में पता चला है. विदिशा के माधव नगर इलाके में हुई इस घटना के बारे में हम जानकारी जुटा रहे हैं. आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि युवक को अभी पुलिस को नहीं सौंपा गया है.

पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विदिशा बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जब चुनाव आते थे कांग्रेस के नेता अपने क्षेत्रों में जगह-जगह शिलान्यास करते थे. लेकिन चुनाव जीतने के बाद सब भूल जाते थे. लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए क्षेत्र के लिए सभी विकास के कार्य किए. बीजेपी के शासनकाल में ही बड़े-बड़े बांधों का निर्माण करवाया गया है.

यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे का अनूठा अंदाज, आदिवासियों के लिए खुद बनाया खाना, कहा- 'जब हम एक साथ खाते हैं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget