एक्सप्लोरर

Sehore: सीवान नदी में बहे तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर का शव 350 किमी दूर श्योपुर में मिला, परिजनों ने पहचान की

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारी का शव श्योपुर जिले में पार्वती नदी में मिला. घटना के नौ दिन बाद बुधवार को परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान की.

MP Flood: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर (Sehore) जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारी का शव श्योपुर जिले में पार्वती नदी में मिला. पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले 15 अगस्त को एक पार्टी से वापस आते समय सीहोर जिले में उफनती सीवान नदी में तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर (45) और पटवारी महेंद्र सिंह रजक बह गए थे. बड़ौदा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश शर्मा ने गुरुवार को कहा कि ठाकुर का शव 21 अगस्त को करीब 350 किलोमीटर दूर श्योपुर (Sheopur) जिले में बड़ौदा थाना क्षेत्र की पार्वती नदी में मिला है. जबकि रजक का शव उसी दिन नदी से कुछ दूरी पर मिला था लेकिन ठाकुर का तब से कुछ पता नहीं चल पाया था.

शव लेने परिजन श्योपुर पहुंचे

उन्होंने कहा कि घटना के नौ दिन बाद बुधवार को परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान की है. पुलिस ने नायब तहसीलदार भरत नायक की मौजूदगी में ठाकुर के शव को निर्धारित स्थान पर दफना दिया था और विभिन्न माध्यमों पर इसकी सूचना दर्ज करा दी गई थी. सूचना मिलने के बाद ठाकुर के परिजन श्योपुर पहुंचे और जिला पुलिस से संपर्क किया.

बेटे और बेटी ने शव की शिनाख्त की

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शव को निकाला गया. ठाकुर के पुत्र और पुत्री ने मृतक की पहचान अपने पिता के रूप में की. इसके बाद जरूरी औपचारिकताओं के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ठाकुर के परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया. अधिकारी ने कहा कि श्योपुर पुलिस ने केस डायरी को आगे की जांच के लिए सीहोर के मंडी पुलिस थाने को भेजेगी क्योंकि वहां गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. 

MP News: बारिश से प्रभावित जिलों का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया हवाई सर्वेक्षण, कहा- 2,100 लोगों को बचाया गया

MP PAT Exam 2022: एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, ये है परीक्षा की तारीख

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget