एक्सप्लोरर

MP के रतलाम में डेमू ट्रेन के इंजन में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से पाया काबू

Ratlam Train Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर से चलकर डेमू ट्रेन रतलाम की तरफ आ रही थी. इसी दौरान रतलाम रेल मंडल के गांव रूनीजा ओर नौगांव के बीच आग लगने की घटना हुई है.

MP Train Fire News: मध्य प्रदेश के रतलाम में रविवार (27 अक्टूबर) को ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आई. रेल मंडल रतलाम के ग्राम रुणीजा और नौगांव के बीच डॉ अंबेडकर नगर रतलाम डेमू ट्रेन में आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग डेमू ट्रेन के इंजन वाले हिस्से में लगी. आग लगने की घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया. जिसके बाद दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कोशिशों में जुट गई. 

जानकारी के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. यह डेमू ट्रेन इंदौर से चलकर रतलाम की तरफ आ रही थी, तभी रतलाम रेल मंडल के गांव रूनीजा ओर नौगांव के बीच यह घटना हुई हैं. फिलहाल रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला हुआ हैं.

ट्रेन के इंजन में अचानक उठने लगा धुआं

बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना के बाद यात्रियों की बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया. रविवार को अंबेडकर नगर (महू) से ट्रेन रतलाम की ओर जा रही थी. इस डेमो ट्रेन में बड़ी संख्या में पैसेंजर मौजूद थे. इसी बीच रुणीजा और प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन के बीच आग लगने की घटना सामने आई. 

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा. इसके बाद उसे रोक दिया गया. ट्रेन में मौजूद रेलवे के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. 

आग में जानमाल का नुकसान नहीं

रेलवे के स्टाफ ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी. रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना से कोई जनहानि या माल की हानि नहीं हुई है. डेमो पैसेंजर ट्रेन में लगी मोटर में आग की सूचना मिली थी. हालांकि इस मामले में रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का यह भी कहना है कि तकनीकी खराबी होने की वजह से आग लगी थी. 

आग की घटना के बाद कई यात्री ट्रेन से कूदे

ट्रेन में आग लग जाने की खबर जैसे ही यात्रियों को पता चली, वैसे ही कई यात्री स्टेशन आने से पहले ही ट्रेन से उतरकर पैदल ही ट्रैक पर आगे बढ़ गए. त्योहारों का मौसम होने की वजह से ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है. बहरहाल रेलवे विभाग की जांच के बाद आग के कारण का पता चल पाएगा.

उज्जैन में काला धंधा, 340 रुपये किलो मिल रहा था नकली घी, फूड डिपार्टमेंट ने मारा छापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget