एक्सप्लोरर

Ramlala Darshan: जबलपुर से एक हजार श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल रवाना, अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

Jabalpur News: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के दर्शन का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में जबलपुर से श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल रवाना हो चुकी है.

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से अयोध्या के लिए पहली ट्रेन मंगलवार (13 फरवरी) को रवाना हो गई. इस आस्था स्पेशल ट्रेन में 1350 श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं. इसमें जबलपुर से 1050 श्रद्धालु और बाकी 300 श्रद्धालु पिपरिया और इटारसी से सवार के हैं. इस आस्था ट्रेन को रवाना करने से एक दिन पूर्व रेलवे अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया.

स्टेशन पर साज-सज्जा के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे, जिसके चलते सोमवार को रेलवे अधिकारी सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए थे. बताया जाता है कि आस्था स्पेशल ट्रेन को लेकर रेलवे अधिकारियों द्वारा काफी गोपनीयता बरती जा रही है. यह ट्रेन नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भोपाल, झांसी होते हुए जाएगी.

बताया जाता है कि आस्था स्पेशल ट्रेन 1213 किमी का सफर तय कर दूसरे दिन यानी बुधवार को दोपहर 12.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी और वहां श्रद्धालुओं द्वारा रामलला के दर्शन के बाद वापसी में यह ट्रेन गुरुवार 15 फरवरी को सुबह 9.20 बजे रवाना होगी जो अगले दिन जबलपुर सुबह 7.40 बजे पहुंचेगी. रेलवे द्वारा ट्रेन को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है. सोमवार से ही सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी.

बता दें कि देश के विभिन्न जगहों से श्रद्धालुओं अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी को भी कोई दिक्कत न हो. 

ये भी पढें: CM मोहन यादव का ये बयान सपा और अखिलेश यादव को कर सकता है परेशान, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget