एक्सप्लोरर

PM Modi Jhansi Visit: कल झांसी में होंगे पीएम मोदी, थलसेनाध्यक्ष को सौंपेंगे ड्रोन और यूएवी, मिसाइल प्लांट का शिलान्यास करेंगे

झांसी में राष्ट्रीय रक्षा समर्पण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रोन और यूएवी भी थलसेनाध्यक्ष को सौंपेंगे. जनवरी के महीने में एक स्वदेशी कंपनी से 140 करोड़ रुपये का सौदा किया गया था.

PM Modi Jhansi Visit: झांसी में शुक्रवार को राष्ट्रीय रक्षा समर्पण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ड्रोन और यूएवी भी थलसेनाध्यक्ष को सौंपेंगे. भारतीय सेना ने विस्तृत परीक्षण और प्रयोगों के बाद भारतीय स्टार्टअप्स और कंपनियों से इन ड्रोन को खरीदने का फैसला किया है. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा भारतीय यूएवी की तैनाती भी भारतीय ड्रोन उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र की सक्षमता का प्रमाण है. 

आपको बता दें कि एलएसी पर चीन के खिलाफ ड्रोन टेक्नोलॉजी को मजबूत करने के लिए इस साल जनवरी के महीने में भारतीय सेना ने एक स्वदेशी कंपनी से 140 करोड़ रूपये का सौदा किया था. हालांकि, ये नहीं बताया गया कि इस सौदे में भारतीय सेना को कितने यूएवी मिलने हैं लेकिन माना जा रहा है कि ये संख्या कई सौ में है. आईडियाफोर्ज नाम की ये कंपनी 'स्विच' टेक्टिकल ड्रोन्स भारतीय सेना को मुहैया करा रही है. इन 'स्विच' टेक्टिकल ड्रोन्स का इस्तेमाल पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी की सर्विलांस के लिए किया जाना है. 

महाराष्ट्र की इस स्वेदशी कंपनी का दावा है कि बेहद हल्के स्विच ड्रोन्स करीब 4000 मीटर की ऊंचाई तक जाकर 15 किलोमीटर के दायरे की सर्विलांस कर सकते हैं क्यूंकी पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर बेहद ऊंचाई वाले पहाड़ों की एक लंबी श्रृंखला है. ऐसे में भारतीय सेना को इन पहाड़ों की सुरक्षा करना एक टेढ़ी खीर होती है और चीनी सैनिकों की घुसपैठ का खतरा बना रहता है. लेकिन इन ड्रोन्स से पूर्वी लद्दाख से सटी 826 किलोमीटर लंबी एलएसी की रखवाली स्विच ड्रोन्स के जरिए की जा सकेगी. 

इन ड्रोन को सेना को सौंपे जाने के अलावा पीएम मोदी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (डीपीएसयू) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) झांसी में एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के प्रोप्लसन-सिस्टम के एक प्लांट का शिलान्यास करेंगे. यूपी में स्थापित किए गए डिफेंस इंडस्ट्रियल कोरिडोर में झांसी एक मुख्य नोड है. इस प्लांट के लिए झांसी में 183 एकड़ जमीन ली गई है और इस सुविधा में 400 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है. इससे 150 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और करीब 500 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा निर्मित भारतीय विमानवाहक विक्रांत सहित नौसेना के जहाजों के लिए उन्नत 'ईडब्ल्यू सुइट' भी सौंपेंगे. उन्नत ईडब्ल्यू सुइट का उपयोग मिसाइल डेस्ट्रोयर (विध्वंसक), फ्रिगेट्स इत्यादि युद्धपोतों में किया जाता है और ये 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक बड़ा कदम है. 

Jammu kashmir: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो शीर्ष कमांडरों सहित पांच आतंकवादी ढेर

Punjab Crisis: अब करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने लेकर पंजाब कांग्रेस में उभरा मतभेद, जानिए क्या है पूरा मामला

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget