एक्सप्लोरर

Murena Crime: मुरैना में कोचिंग क्लास संचालक को छात्रों ने मारी गोली, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

Murena Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना में सनसनीखेज गोलीकांड से इलाके में दहशत है. शिक्षक की हालत चिंताजनक है, वहीं दोनों आरोपी फरार बताए गए हैं.

Murena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में कोचिंग क्लास संचालकों को दो पूर्व छात्रों ने गोली मार दी. कोचिंग क्लास संचालक को गंभीर अवस्था में ग्वालियर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है. पुलिस दोनों ही आरोपी छात्रों की तलाश में कई स्थानों पर छापामारी की कार्रवाई कर रही है. 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया ने बताया कि मुरैना जिले के मुरैना गांव में गिरवर कोचिंग क्लास के नाम से गिरवर सिंह कुशवाह बच्चों को पढ़ाते हैं. गिरवर सिंह मूल रूप से आंबह के रहने वाले हैं. उनकी कोचिंग क्लास सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जौरा रोड पर स्थित है. यहां पर विनय सिंह और विवेक सिंह नामक दो भाई मोटरसाइकिल से पहुंचे.

दोनों ने गिरवर सिंह को आवाज लगाई जब गिरवर सिंह बाहर आए तो दोनों आराम से उनसे कुछ देर तक बातचीत की. इसके बाद अचानक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने देसी कट्टा निकालकर फायर कर दिया. इस घटना में गोली गिरवर सिंह के पेट में लगी है, जिसके बाद उन्हें मुरैना के अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए गिरवर सिंह को ग्वालियर रेफर कर दिया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. 

दोनों पूर्व छात्रों ने इसलिए चलाई गोली

पुलिस के मुताबिक गिरवर सिंह के बयान दर्ज किए गए उसमें यह बात सामने आई कि विनय और विवेक दोनों ही सगे भाई हैं. दोनों ही उनके यहां 3 साल पहले कोचिंग पढ़ने आते थे. दोनों का पढ़ाई में मन नहीं लगता था इसलिए गिरवर सिंह ने दोनों को कोचिंग क्लास से भगा दिया. इसी बात को लेकर उन्होंने रंजिश रख ली और फिर गुरुवार की दोपहर गोली मार दी. हालांकि इस बयान पर पुलिस पूरी तरह यकीन नहीं कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद और भी कुछ बातें सामने आ सकती है. 

गोलीकांड सीसीटीवी कैमरे में कैद

यह पूरा गोलीकांड सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी जिन संभावित ठिकानों पर पनाह ले सकते हैं, वहां पर पुलिस टीम भेज दी गई है. मुरैना के अलावा गवालियर में भी एक टीम आरोपियों की तलाश कर रही है. सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के पास पुख्ता सबूत आ गए हैं. 

इसे भी पढ़ें: MP Weather Update: भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से मिली राहत, जानें अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget