एक्सप्लोरर

MP Weather News: एमपी में सर्दियों की पहली बारिश से तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

MP Weather Forecast: एमपी के कई जिलों में रविवार को हल्की फुल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. विभाग ने अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है.

Madhya Pradesh Weather Update News: मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार (26 नवंबर) को सर्दियों के मौसम की पहली बारिश हुई. मौसम विभाग ने सोमवार (27 नवंबर) के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का पुर्वानुमान करते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र में ड्यूटी अधिकारी अशफाक हुसैन ने मीडिया से कहा कि राज्य के बड़वानी और झाबुआ में रविवार (26 नवंबर) को बारिश हुई. पश्चिमी विक्षोभ के कारण इंदौर और उज्जैन मंडलों से बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की सूचना है. उन्होंने बताया कि राजधानी भोपाल में रविवार शाम तक बारिश हो सकती है और सोमवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही, पूरे राज्य में बारिश होगी. वहीं, मंगलवार (28 नवंबर) को बारिश में कमी आने की उम्मीद है.

मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट
आईएमडी भोपाल केंद्र के ड्यूटी अधिकारी अशफाक हुसैन ने मौसम में बदलाव आने पर कहा कि मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के परिणामस्वरूप यह हो रहा है. उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विज्ञानी के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान घट गया, जबकि रात को तापमान बढ़ने की उम्मीद है. राज्य में मंगलवार (28 नवंबर) से आसमान साफ होने के बाद तापमान में कमी आ सकती है.

अगले 48 घंटे में बारिश के आसार
प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार सुबह को हल्की फुल्की बारिश हुई. इससे तापमान में गिरवाट दर्ज की गई. इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को न्यूतमत तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के रहने की संभावना है. पिछले साल इस दिन तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. 

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से तीन सिस्टम सक्रिय हो गए हैं. इसके अलावा साइक्लोनिक सर्कुलेशन और गुजरात में ट्रफ लाइन के बनने से मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार पैदा हो गए हैं. इससे अगले 48 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 

ये भी पढ़ें:

MP News: इंदौर के स्कूल में आपसी झगड़े में बच्चे पर 106 बार राउंडर से हमला, फूट-फूटकर रो पड़ा मासूम, थाने पहुंचा मामला

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget