एक्सप्लोरर

MP Rain Alert: अल सुबह से भोपाल तरबतर, बढ़ा बड़े तालाब का जलस्तर, जानें और कितनी होगी बारिश

MP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिले में भारी बारिश के साथ गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है.

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में बारिश का दौर जारी है. भोपाल में अल सुबह से ही बारिश हो रही है. इसकी वजह से भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है. इधर मौसम विभाग ने बैतूल और बुरहानपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यहां अति बारिश की संभावना है. तो वहीं, लगातार बारिश के चलते अब्दुल्लागंज से रेहटी  जाने वाले मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है ग्राम दीवडिया मैन रोड पर दो फिट से ज्यादा पानी बह रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल और बुरहानपुर में 24 घंटे में 8 इंच से अधिक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, खरगोन, गुना, श्योपुर और सागर में भी अति बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में बारिश के 3 सिस्टम एक्टिव है. अगले 24 घंटों में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर सहित प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का अनुमान है.

26 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में वर्तमान में 3 सिस्टम एक्टिव हैं, जबकि साइक्लोनिक सर्कुलेशन 18 जुलाई से बनेगा. मौसम विभाग का अनुमान है 20 जुलाई से 26 जुलाई तक मध्य प्रदेश में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है.

बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ा
इधर राजधानी भोपाल सहित नजदीकी जिले सीहोर में हो रही बारिश की वजह से लगातार भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ रहा है. बता दें राजधानी भोपाल का बड़ा तालाब सीहोर जिले की कोलांस नदी से भरता है. सीहोर-भोपाल में हो रही बारिश की वजह से लगातार बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ रहा है. अब तक 0.35 फीट लेवल बढ़ चुका है. तालाब का लेवल 1660.90 से बढक़र 1661.25 फीट पर पहुंच गया है. बड़े तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 है. 

इन जिलों में गिर सकती है बिजली
मौसम विभाग के अनुसार सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिले में भारी बारिश के साथ गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 24 घंटों के दौरान 4 इंच बारिश हो सकती है. 

आज खोले जाएंगे बरगी के गेट
मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से अब डेमों के गेट खोलने की भी नौबत आ गई है. आज जबलपुर स्थित बरगी डैम के शाम 4 बजे 5 गेट आधा-आधा मीटर तक खोले जाएंगे. इन गेट से 325 घन मीटर प्रति सेकंड पानी निकाला जाएगा. प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: MP News: बजरंग दल कार्यकर्ता ने वीडियो जारी कर दिखाया गायों का दुख, सीएम से कहा- 'चीताओं की चिंता छोड़िए और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget