एक्सप्लोरर

MP News: एमपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, इंटेलिजेंस प्रमुख बदले गए, CM सुरक्षा में लगे अधिकारी का भी तबादला

MP Police: मध्य प्रदेश में कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं. इनमें प्रमुख रूप से इंटेलिजेंस विभाग के मुख्य अधिकारी के साथ-साथ मुख्यमंत्री सुरक्षा में शामिल पुलिस अधिकारी भी बदले गए हैं.

Madhya Pradesh IPS Transfer: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही कई प्रमुख स्थानों पर अधिकारी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है. अब मध्य प्रदेश में जिन आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई है, उनमें इंटेलिजेंस विभाग के मुख्य अधिकारी को भी बदल दिया गया है. इंटेलिजेंस विभाग की कमान संभाल रहे एडीजी आदर्श कटियार को हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल (Bhopal)  में दूरसंचार विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

गृह विभाग की ओर से तीन आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है. इस तबादला सूची में प्रमुख रूप से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता पद पर आदर्श कटियार के  स्थान पर जयदीप प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जयदीप प्रसाद पूर्व में उज्जैन के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं. ऐसा माना जाता है कि उनके मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से नजदीकी संबंध रहे हैं. इंटेलिजेंस विभाग में फेरबदल की संभावनाएं कई दिनों से चल रही थी. मंगलवार देर रात जारी हुई सूची ने अटकलों को विराम दे दिया.

प्रशासनिक अधिकारियों के भी किए जा चुके हैं तबादले
इस तबादला सूची में मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ अजय पांडे को भी हटा दिया गया है. उनके स्थान पर विदिशा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस अधिकारियों से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की सूची भी जारी हो चुकी है. मुख्यमंत्री निवास पर प्रशासनिक काम संभालने वाले अधिकारियों की भी दूसरे स्थान पर पोस्टिंग हो चुकी है जबकि नए अधिकारियों को मौका मिल चुका है. 

मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज है, इसलिए कुछ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में परिवर्तन की संभावनाएं कई दिनों से चल रही थी. बताया जा रहा है कि अभी गृह विभाग में ओएसडी के पद पर एक और आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति होना शेष है.

ये भी पढ़ें- MP News: छतरपुर में दर्दनाक हादसा, कमरे में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, तीन की हालत नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget