एक्सप्लोरर

MP Panchayat Election 2022: मुरैना में सरपंच बनने के लिए डकैतों का सहारा, वोटर्स को मिली धमकी से पुलिस के उड़े होश

MP Panchayat Election: मुरैना जिले की बिचपई पंचायत के चुनाव में डकैतों की इंट्री से अचानक सनसनी फैल गई. मतदाताओं को डकैतों से धमकी दिलाने की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए हैं.

Panchayat Election 2022: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की बिचपई पंचायत में अचानक सनसनी फैल गई. आरोप है कि सरपंच बनने के लिए डकैतों का सहारा लिया जा रहा है. मतदाताओं को डकैतों से धमकी दिलाने की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए हैं. मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए कई गांवों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पंचायत और स्थानीय निकाय के चुनाव हो रहे हैं.

सरपंच के चुनाव में डकैतों की इंट्री!

सरपंच पद के लिए भी जोर आजमाइश जमकर हो रही है. मुरैना जिले की बिचपई पंचायत में एक सरपंच प्रत्याशी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए डकैतों के नाम पर मतदाताओं को धमकाने की शिकायत की है. शिकायत के बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मानवेंद्र सिंह ने पगारा, धौरेरा, विक्रमगढ़ सहित आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण इलाकों का भ्रमण किया. सशस्त्र पुलिस बल के साथ निकले अधिकारियों ने मतदाताओं को आश्वासन दिया है कि किसी भी धमकी से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं.

विरोधी खेमे पर प्रत्याशी का आरोप

उन्होंने मतदाताओं से निष्पक्ष और बिना डरे मताधिकार का उपयोग करने की अपील की. पुलिस अधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी किसी मतदाता की ओर से सीधे तौर पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. हालांकि एक सरपंच प्रत्याशी ने लिखित आवेदन देते हुए विरोधी खेमे पर आरोप लगाया है और कहा है कि 60 हजार के इनामी बदमाश गुड्डा गुर्जर से मतदाताओं को धमकी दिलवाई जा रही है.

MP Panchayat Chunav 2022: बुधनी विधानसभा फिर सुर्खियों में, बकरी चराने वाली महिला बनीं सरपंच

60 हजार का इनामी है गुड्डा गुर्जर

विपक्षी खेमा अपने पक्ष में मतदान करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में मतदान प्रभावित करने के लिए गुड्डा गुर्जर का नाम लिया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक गुड्डा गुर्जर इनामी डकैत होने के साथ-साथ कई आपराधिक मामलों में वांछित है. उसका कुछ इलाकों में प्रभाव भी है मगर अभी किसी मतदाता की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

MP Urban Body Election 2022: भोपाल में बीजेपी की मेयर उम्मीदवार ने किया नामांकन, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता से किया यह वादा

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget