एक्सप्लोरर

MP News: ग्वालियर में बदहाल अस्पताल, मरीजों से भरे वार्ड में दिखे चूहे, देखें वीडियो

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सरकारी अस्पताल के वार्ड में चूहे के घूमने का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने घेरा. वहीं अधिकारियों ने कहा कि आश्यक कदम उठाएंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सरकारी अस्पताल के वार्ड में चूहे घूमते दिखे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अधिकारियों ने इस मामले के सामने आने के बाद अस्पताल में प्रभावी कीट नियंत्रण के आदेश दिए हैं.

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अस्पताल में घूमते चूहों वाला वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि यह ग्वालियर में सरकार के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के तहत महिलाओं और बच्चों की चिकित्सा सुविधा वाला कमला राजा अस्पताल का वार्ड है.

अस्पताल प्रशासन ने क्या कहा?

मेडिकल कॉलेज के डीन आरकेएस धाकड़ ने बताया कि उन्हें वीडियो के बारे में पता चला है और उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को चूहों की समस्या नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने कहा कि वार्डों में कीट नियंत्रण होता है, लेकिन अस्पताल के अधिकारियों को इसे और प्रभावी बनाने के लिए कहा गया है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न हो. धाकड़ ने कहा कि अस्पताल में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए.

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

वहीं कांग्रेस ने सरकार को घेरा. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के हाल देखिए: ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में मरीजों से ज़्यादा चूहे घूम रहे, मरीजों और नवजात शिशुओं को चूहों से बचाने के लिए करनी पड़ती है कड़ी निगरानी.''

कांग्रेस ने कहा, ''मध्य प्रदेश भगवान भरोसे है, पर्ची वाले मुख्यमंत्री दरबार में हाजिरी लगाने में व्यस्त हैं.''

ये भी पढ़े:केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget