एक्सप्लोरर

Bhopal News: मध्य प्रदेश में ब्रेक डांस अकादमी खोलने की तैयारी, ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है ब्रेकिंग

Bhopal News: मध्य प्रदेश में ब्रेक डांस अकादमी बनाने की तैयारी होने लगी है. वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक गेम्स में ब्रेक डान्स 'ब्रेकिंग' के नाम से खेला जाएगा.

MP News: पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में 'ब्रेकिंग' के नाम से ब्रेक डांस भी एक खेल स्पर्धा होगी. इसको ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में ब्रेक डांस अकादमी बनाने की तैयारी होने लगी है. संभवत: यह देश की पहली ब्रेक डांस अकादमी होगी. 'ब्रेक डान्स' डान्सिंग एक हिप-हॉप स्टाइल है. यह सिर्फ एक डांस स्टाइल ही नहीं, बल्कि अब एक खेल भी है. इसे अब ओलंपिक में शामिल किया गया है. साल 2024 के पेरिस ओलंपिक गेम्स में ब्रेक डान्स 'ब्रेकिंग' के नाम से खेला जाएगा. राज्य का खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा इस डांसिंग स्पोर्ट को बढ़ावा देने और ब्रेक डांस अकादमी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है.

खेलों में मध्य प्रदेश ने बनाया है विशिष्ट पहचान
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि वर्तमान में मध्य प्रदेश खेलों के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए है. प्रदेश में जो अकादमियां संचालित हैं, वे सभी अकादमी ऑफ एक्सीलेंस हैं. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी द्वारा ब्रेक डांस को ओलंपिक ब्रेकिंग के नाम से शामिल किए जाने की चर्चा करते हुए कहा, ब्रेक डांस को ओलम्पिक में शामिल इसलिए किया गया है, क्योंकि यह डान्स युवाओं में बहुत लोकप्रिय है. कई रियलिटी-शो में प्रतिभाओं को परखा जा रहा है. ब्रेक डांस को खेल के रूप में शामिल करने से कई प्रतिभाओं को भी मौका मिलेगा. ओलंपिक में प्रत्येक प्रदर्शन स्पष्ट रूप से परिभाषित मानदंडों पर्सनालिटी, टेकनिक, वैरायटी, परफॉर्मेंस और क्रिएटिविटी पर आधारित होगा.

Sagar News: राजनीतिक चर्चाओं से आजिज आकर दर्जी ने अपनी दुकान पर लगवाया पोस्टर, लोगों से की यह अपील

मंत्री ने कहा की जाएगी 
यशोधरा सिंधिया ने बताया कि हमारा लक्ष्य अब अन्तर्राष्ट्रीय पदक है, इसलिए खेल विभाग द्वारा ऐसी ब्रेक डांसिंग प्रतिभाओं को खोजने के लिए टैलेंट सर्च आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य यह है कि मध्य प्रदेश में ब्रेक डांसिंग में कितनी संभावनाएं हैं, इसका मूल्यांकन कर भविष्य में ब्रेक डान्स अकादमी खोलने पर भी विचार किया जा सकता है. प्रदेश में स्थापित खेलों के साथ नए खेलों में भी प्रदेश की युवा प्रतिभाएं अपना कौशल दिखाएं और पदक हासिल करें, यही हमारा लक्ष्य है. मध्य प्रदेश में लगातार खेल संरचनाओं का विस्तार और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं. सिंधिया ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार हैं.

यह भी पढ़ें-

Madhya Pradesh में ग्वालियर के पास ट्रक से टकराई कार, 3 लोगों की मौत, एक घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget