एक्सप्लोरर

MP News: मध्यप्रदेश में होगा न्यायाधीश संघ का पहला वर्चुअल महाधिवेशन, 1650 न्यायिक अधिकारी होंगे शामिल

MP High Court: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलीमठ के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ का वर्चुअल महाधिवेशन और ऑनलाइन चुनाव 3 जुलाई को आयोजित हो रहा है.

MP News: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलीमठ के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ का वर्चुअल महाधिवेशन और ऑनलाइन चुनाव रविवार 3 जुलाई को आयोजित हो रहा है. यह वर्चुअल महाधिवेशन देश में अपनी तरह का पहला आयोजन है. इससे न्यायिक अधिकारियों के समय और ऊर्जा की बचत होगी. इस महाधिवेशन में मध्यप्रदेश के लगभग 1650 न्यायिक अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है.सम्मेलन के बाद मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा.न्यायिक अधिकारियों के कल्याण के लिए काम करने वाली प्रमुख संस्था न्यायाधीश संघ 27 अगस्त 1998 से एक पंजीकृत सोसायटी है.

न्यायाधीश संघ का मुख्य उद्देश्य ये होगा

न्यायाधीश संघ का मुख्य उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों के कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण बनाने, सेवा शर्तों में सुधार, उनके बौद्धिक उत्थान के लिए काम करना है. इसके साथ ही लगातार परिवर्तनशील परिवेश के प्रति चेतना और जागरुकता पैदा करते हुए देश के नागरिकों को सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक न्यायदान प्रदान करने के लिए न्यायिक अधिकारियों को प्रेरित करना है. न्यायाधीश संघ के निर्वाचित अध्यक्ष, संघ के सचिव और अन्य पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव करेंगे और कार्यकारणी का गठन करेंगे. महाधिवेशन का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष के अभिभाषण से होगा और उसके बाद वरिष्ठता के क्रम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के अभिभाषण होंगे.

सुबह 11 बजे से होगी वोटिंग

न्यायिक अधिकारियों द्वारा उनकी पदस्थापना के स्थान से गुप्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए न्यायाधीश संघ द्वारा एक पोर्टल बनाया गया है. ईमेल और सोशल मीडिया पर भी हेल्प वीडियो और वोटिंग लिंक प्रसारित किए गए हैं. न्यायिक अधिकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग करके अपना वोट डाल सकते हैं. वोटिंग सुबह 11 बजे शुरू होगी और लिंक दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी. गिरिबाला सिंह, प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश, भोपाल को मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया गया है. अजय सिंह ठाकुर और आरपीएस चुण्डावत सहायक निर्वाचन अधिकारी हैं.

इस वजह से पिछले साल चुनाव नहीं हुए

न्यायाधीश संघ के अध्यक्ष का कार्यकाल दो वर्ष का होता है. वर्तमान अध्यक्ष वर्ष 2019 में चुने गए थे. महामारी कोविड-19 के प्रकोप के कारण 2021 में चुनाव नहीं हो सके थे. चीफ जस्टिस रवि मलीमठ ने न्यायाधीश संघ के सदस्यों को ऑनलाइन मोड में चुनाव कराने के लिए प्रेरित किया जिससे कीमती न्यायिक समय और ऊर्जा की बचत होगी. मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य में ऑनलाइन चुनाव से समय और खर्च की काफी बचत होगी और न्यायिक अधिकारियों को मतदान के लिए यात्रा करने के लिए अपना स्थान नहीं छोड़ना होगा. इसके अलावा, चुनाव के कारण न्यायिक कार्य में कोई बाधा भी नहीं आएगी.

MP News: इंदौर में राजपाल यादव पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने जारी किया नोटिस

Indore: निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ने पार्टी के 22 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिये किया निष्कासित, सामने आई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget