एक्सप्लोरर

MP News: इंदौरवासियों के खुशखबरी, इस महीने से दौड़ने लगेगी मेट्रो, पटरी बिछाने का काम हुआ शुरू

MP News: मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में मेट्रो लाइन का काम तेजी से चल रहा है. बताया जा रहा है कि जॉय राइड की शुरुआत चार महीने बाद शुरू हो जाएगी. यह करीब 7500 करोड़ का प्रोजेक्ट है.

Indore News: इंदौर मेट्रो ट्रेन (Indore Metro) के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है. सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) ने विधि विधान के साथ इस काम की शुरुआत की. जमीन से करीब 40 फीट ऊपर बने वायडक्ट में पटरियां बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. क्रेन की सहायता से पटरियों को पहले ऊपर ले जाया जाता है और एक विशेष वेल्डिंग मशीन से इन्हें आपस में वेल्ड किया जाता है. सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मेट्रो का काम बेहद तेजी से चल रहा है और पटरियां बिछाने की शुरुआत हो गई है.

मेट्रो कि इन पटरियों को जोड़ने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है और यह रेलवे लाइन से काफी अलग तकनीक पर बिछाई जा रही है. सांसद शंकर लालवानी करीब 40 फीट ऊपर बने ट्रैक पर क्रेन में बैठकर पहुंचे और मेट्रो के अधिकारियों से इसकी पूरी कार्यप्रणाली को विस्तृत रूप से समझा.

पहली जॉय राइड सितंबर 2023 में
इंदौर में छह कोच की मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी जिसके लिए पहली जॉय राइड सितंबर 2023 में प्लान की गई है. मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के सबसे पहले चार स्टेशन रेडिसन, विजयनगर, सुपर कॉरिडोर-3 और भंवरासला आदर्श स्टेशन बनेंगे. बाकी स्टेशनों में यही चार डिजाइन कॉपी की जाएगी.

7500 करोड़ की लागत से बन रही है मेट्रो
इंदौर मेट्रो की लागत 7500.80 करोड़ है. इसमें 20 प्रतिशत हिस्सेदारी भारत सरकार की, 20 प्रतिशत राज्य सरकार की होगी और बाकी निर्माण के 60 प्रतिशत  राशि बैंक लोन के जरिए ली जाएगी. एमपीएमआरसीएल के अधिकारियों का दावा है 16 स्टेशन और 10.9 किमी के वायडक्ट को आरवीएनएल द्वारा तैयार किया जा रहा है. मेट्रो का डिपो गांधीनगर में रहेगा. इंदौर मेट्रो के लिए कोच के लिए 683 करोड़, सिग्नलिंग और ट्रेन कंट्रोल के साथ टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम के लिए 372 करोड़ जबकि स्काडा के लिए 516 करोड़ सहित कुल 1571 करोड़ के टेंडर जारी किए गए हैं. इंदौर में छह कोच की ट्रेन दौड़ेगी. इसमें हर कोच में 250 पैसेंजर सवार हो सकेंगे. इंदौर में.मेट्रो को अंडरग्राउंड चलाने की भी तैयारी है.

ये भी पढ़ें-

MP: भोपाल में बेअसर नई आबकारी नीति? रिहायशी इलाके में खुल रहे बीयर बार, पुलिस कमिश्रर-कलेक्टर से की गई शिकायत

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget