एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर की एक कॉलोनी ऐसी, जहां महिला-पुरुष खुद कर रहे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा

Indore News: इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के बाईपास पर बनी कासा ग्रीन कॉलोनी में बीते कई दिनों से महिलाएं और पुरुष रहवासी अपनी रक्षा स्वयं करने को मजबूर हैं.

MP Latest News:  इंदौर पुलिस जनसेवा का दम भरती तो है लेकिन ये जनसेवा स्वसेवा ज्यादा नजर आती है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि इंदौर के बायपास पर स्थित एक कॉलोनी में अब लोगों का पुलिस से भरोसा उठ गया सा लगता है. लोग अब अपनी सुरक्षा खुद कर रहे हैं. इसलिए यहां की महिलाओं ने लाठी थाम ली है और रात में गश्त करते हुए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा कर रही हैं.

दरअसल इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के बाईपास पर बनी कासा ग्रीन कॉलोनी में बीते कई दिनों से महिलाएं और पुरूष रहवासी अपनी रक्षा स्वयं करने को मजबूर हैं. यहां दस फीट उंची दीवारों को फांदकर चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इसके कारण रहवासियों की रातों की नींद और दिन का चैन गायब है. रहवासियों का कहना है कि पिछले दिनों यहां पर तकरीबन आधा दर्जन बदमाशों ने पत्थरों से हमला भी किया था और 10 फीट की ऊंची दीवार लांघकर कॉलोनी में घुस आए थे. इधर लोहे की सुरक्षा के लिए जो जाली लगाई गई है उसे उन्होनें औजारों से काटने का प्रयास किया था. लेकिन कुछ रहवासी खटपट सुनकर जाग गए. जैसे ही रहवासी जागे बदमाश पत्थर बरसाते हुए मौके से फरार हो गए.

रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी के सबसे आखिरी कोने वाले घर में चोरों का इतना आतंक है कि वहां जो रहता है वह मकान खाली करके चला जाता है. इधर महिलाओं को भी सुरक्षा को लेकर खतरा है क्योंकि घर के ज्यादातर पुरुष दिनभर ऑफिस और अन्य निजी नौकरियों में व्यस्त रहते हैं.

घर पर महिलाएं और बच्चे अकेले रहते हैं. वहीं पुरुष का कहना है कि दिनभर नौकरी करने के बाद रात में शिफ्ट के अनुसार हाथों में डंडा लेकर संयुक्त रूप से गलियों में घूमते हैं ताकि कोई बदमाश हरकत ना कर पाए. रहवासी राजगोपाल ने कहा कि ये गश्त इसलिए जरूरी है ताकि हमारे बच्चे और परिवार चैन की नींद सो सके. उन्होनें बताया कि इस तरह की गश्त वे तकरीबन एक महीने से कर रहे हैं. 

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
इधर कॉलोनियों में अगर महिलाओं को डंडा हाथ में लेकर गश्त करना पड़ रही है तो ये इंदौर पुलिस और आयुक्त प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह है. क्योंकि इंदौर में पुलिस ने दावा किया था कि तमाम गुंडे बदमाशों की लिस्टिंग कर धर पकड़ की गई है. लेकिन अगर फिर भी चोर को पुलिस का खौफ नही है तो लोगों का पुलिस से भरोसा उठना लाजमी है. 
ये है पुलिस का कहना ?
इस मामले में डीसीपी अभिषेक आनंद का कहना है कि बाईपास पर कई पॉश कालोनियां है जहां पर व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जाएगी. क्योंकि देखा गया है कि बाईपास की कॉलोनी में अधिकांश चोरी और वारदातें होती हैं जिन पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड रहवासियों के माध्यम से चर्चा करने के बाद रखे जाएंगे. इसके लिए आने वाले दिनों में अभियान चलाया जाएगा. उन्होनें कहा कि पुलिस की रात्रि में गस्त कराई जाती है और रहवासियों के साथ मिल कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे. 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget