एक्सप्लोरर

MP: बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने खुद को माफिया से बताया खतरा, कहा- 'मेरी हत्या कराई जा सकती है'

MP News: मध्य प्रदेश में बीजेपी के विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि उन्होंने बीते दिनों कुछ सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है और वे अब उनके दुश्मन बन गए हैं.

MP Politics News: मध्य प्रदेश के बीजेपी (BJP) के विधायक उमाकांत शर्मा (Umakant Sharma) ने खुद को माफिया से जान का खतरा बताया है. इसके अलावा यह भी कहा है कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने पुलिस पर सावधान नहीं होने का आरोप लगाया.

विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट से विधायक उमाकांत शर्मा ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा कई अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाई गई है. मौजूदा समय में कुछ बिल्डर, राजनीतिक विरोधी, माफिया और कर्मचारी उनके दुश्मन बने हुए हैं. वे उन्हें षड्यंत्र में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. विधायक उमाकांत शर्मा ने यहां तक कहा कि उनकी जान को खतरा है. उनकी हत्या भी कराई जा सकती है. विधायक के मुताबिक इस बात की सूचना जिले के पुलिस और  प्रदेश के बड़े प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी है. इसके बावजूद सिरोंज पुलिस मुस्तैद नहीं हुई है. 

2022 में दर्ज करवाया था धमकी देने का मुकदमा
बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने पूर्व में भी जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की. इसके बाद एक बार फिर विधायक ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए अधिकारियों को पत्र लिखा है. विधायक ने किसी व्यक्ति विशेष पर कोई आरोप नहीं लगाया है बल्कि अलग-अलग लोगों पर शंका जाहिर की है.

हमेशा सुर्खियों में रहते हैं उमाकांत शर्मा
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई विधायक उमाकांत शर्मा अपने कार्यकाल में कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं.  तीन सप्ताह पहले उनका साड़ी पहनकर डांस का एक वीडियो सामने आया था. इसके पहले वह भ्रष्टाचार को लेकर भी मुखर बयान दे चुके हैं, जिसके कारण वे सुर्खियों में थे. इसके अलावा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप भी उमाकांत शर्मा में लगा चुके हैं. इस तरह कई ऐसे मामले हैं जिसकी वजह से विधायक उमाकांत शर्मा सुर्खियों में रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Politics: 'हमारे बीच लड़ाई न करवाएं...' पायलट के साथ विवाद के बीच बोले सीएम अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget