एक्सप्लोरर

MP Lumpy Virus: उज्जैन में मवेशियों के आवागमन पर लगी रोक, दूध के दाम बढ़ने की आशंका

Ujjain News: मध्य प्रदेश में लगातार फैल रहे लंपी वायरस के कारण अब कई जिलों में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए पशुओं के परिवहन पर रोक लगा दी गई.

Lumpy Skin Disease: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार फैल रहे लंपी वायरस के कारण अब कई जिलों में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए पशुओं के परिवहन पर रोक लगा दी गई. इसके अलावा पशु चिकित्सक और कर्मचारियों के अवकाश भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं. मध्य प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में लंपी वायरस (Lumpy Virus) फैल गया है. राज्य में जहां भी लंपी वायरस फैल रहा है वहां सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पशुओं के परिवहन पर रोक लग गई है. उज्जैन (Ujjain) संभाग के रतलाम के बाद अब उज्जैन में भी कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया. 

मवेशियों का आवागमन प्रतिबंधित

इस आदेश के मुताबिक मवेशियों के हाट बाजार पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा गोवंश के परिवहन पर भी रोक लगा दी गई. उज्जैन जिले से बाहर मवेशियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. कलेक्टर के आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि कोई आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर ठोस कार्रवाई की जाएगी. लंपी वायरस के प्रकोप को देखते हुए पशु विभाग के डॉक्टर्स और कर्मचारियों के अवकाश को प्रतिबंधित कर दिया गया. विभाग के कर्मचारियों को अति आवश्यक परिस्थिति में अवकाश लेने पर जिला कलेक्टर से अनुमति लेना पड़ेगी. 

दूध के भाव बढ़ने की आशंका बढ़ी

आमतौर पर बारिश के मौसम में दूध के भाव कम हो जाते हैं लेकिन लंपी वायरस का प्रकोप इस कदर बढ़ता जा रहा है कि दूध के भाव बढ़ने की भी आशंका बढ़ गई है. हाल ही में मध्य प्रदेश के कई जिलों में दूध विक्रय करने वाली सहकारी संस्था सांची ने भी दूध के भाव बढ़ा दिये. यह पहला मौका है जब बारिश के मौसम में दूध के भाव बढ़ रहे हैं. दूध विक्रेताओं के मुताबिक बारिश के दिनों में हरा चारा आने की वजह से दूध के भाव कम हो जाते थे लेकिन इस बार लंपी वायरस की वजह से दूध के भाव फिर बढ़ने की संभावना है.

Singrauli News: एनसीएल कर्मचारी ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, मां का था इकलौता सहारा

MP News: विमान की सीटें निकाल कर चीतों के लिए तैयार किया गया स्पेशल प्लेन, सामने आया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget