एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट, किस पर पड़ेगा भारी?

Lok Sabha Election 2024: महिलाओं के मतदान में 11% की कमी पार्टियों को चिंता में डाल रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महिला अपराध और वादों को पूरा न करने के कारण महिलाओं ने BJP से दूरी बनाई है.

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव के बीच 6 महीने के अंतराल में वोटिंग प्रतिशत में आई कमी किस पार्टी पर भारी पड़ेगी, यह तो 4 जून को पता चल जाएगा, मगर महिलाओं के 11% से अधिक मतदान में आई कमी से राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा की 29 सीटों में से एक दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर सामने आ सकती है. 

उल्लेखनीय की मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में 34 विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने मतदान करने की दौड़ में पुरुषों को पीछे कर दिया था. इसके अलावा महिला मतदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई थी. यदि साल 2018 की बात की जाए तो विधानसभा चुनाव में 1000 पुरुषों पर महिला मतदाताओं की संख्या 917 थी जो 2023 में बढ़कर 945 हो गई. इस प्रकार महिला वोट बैंक में 3.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली. 

महिला मतदाताओं में आई कमी
साल 2023 में 29 विधानसभा ऐसी थी जहां पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से आगे निकल गई थी. लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में चार चरणों में 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ है. इनमें महिला मतदाताओं का प्रतिशत 64.24 सामने आया है जो कि विधानसभा चुनाव की तुलना में काफी कम है. विधानसभा चुनाव 2023 में महिलाओं ने 76.03 प्रतिशत मतदान किया था. यदि विधानसभा और लोकसभा के मतदान प्रतिशत का अंतर देखा जाए तो महिलाओं ने 11.79% कम मतदान किया है.

साल 2023 में लाडली बहनों ने किया कमाल
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में रिकॉर्ड तोड़ सीट हासिल की थी कांग्रेस महज 66 सीटों पर रुक गई जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने चुनाव जीता. इस प्रकार 163 सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमा लिया. राजनीति की जानकारी कहते हैं कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में लाडली बहनों का जादू चला है. महिलाओं के लिए सरकार ने जो योजनाएं लागू की है उसका असर चुनाव में देखने को मिला. 

हालांकि बीजेपी के बड़े नेता इस बात को भी स्वीकार कर चुके हैं कि मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी बीजेपी का परचम लहरा रहा है, जहां पर लाडली बहन योजना नहीं थी. इसमें राजस्थान सहित कुछ प्रदेशों का उदाहरण भी दिया जाता रहा है.

महिलाओं के वोट बैंक में आई कमी किस पर पड़ेगी भारी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक महिला अपराध में मध्य प्रदेश जिस प्रकार से आगे बड़ा है और सरकार ने 3000 रुपये प्रति माह तक देने का वादा किया था जो कि सरकार पूरा नहीं कर पाई है, इसी वजह से लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने कांग्रेस का साथ दिया है. महिलाओं का वोट बैंक घटना की वजह बीजेपी है.

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के लिए लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी सहित कई ऐसी योजनाएं निकाली है, जिसकी वजह से महिलाओं की जिंदगी बदलने का काम हुआ है. 

लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बीजेपी को वोट किया है. उन्होंने कहा कि हमेशा विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहता है.

ये भी पढ़ें: Char Dham Yatra: 'चार धाम यात्रा पर अभी न जाएं', भारी भीड़ और 11 लोगों की मौत के बाद MP सरकार की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
Embed widget