एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election: राहुल गांधी के बयानों पर CM मोहन का तीखा हमला, कहा- 'भारत पूरा देश है, इसमें...'

Lok Sabha Elections 2024: मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने केरल में चुनाव प्रचार के दौरान भारत के अलग-अलग भागों का उल्लेख किया है, जबकि भारत पूरा देश है, इसमें कोई अलग-अलग भाग नहीं है.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने शनिवार (20 अप्रैल) को मंदसौर में बीजेपी प्रत्यशी सुधीर गुप्ता का नामांकन भरवाने के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत में कई भाग होने का बयान दे रहे हैं. उन्हें इस प्रकार का बयान नहीं देना चाहिए. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीसरी बार सुधीर गुप्ता को जिताने की अपील भी जनता से की. 

बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का शनिवार को नामांकन दाखिल करवाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मंदसौर पहुंचे. उन्होंने नामांकन दाखिल करने के साथ ही आम सभा को भी संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी से तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे सुधीर गुप्ता को जीत दिलाने की अपील भी की. 

पशुपतिनाथ महादेव का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने केरल में चुनाव प्रचार के दौरान भारत के अलग-अलग भागों का उल्लेख किया है, जबकि भारत पूरा देश है, इसमें कोई अलग-अलग भाग नहीं है. सीएम ने आगे कहा कि देश के दो टुकड़े करवाने में भी कांग्रेस का ही हाथ है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस दौरान मंदसौर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की. 

पशुपतिनाथ मंदिर बहुत ही प्राचीन है और ऐसी मान्यता है कि यह प्रतिमा शिवना नदी से प्रकट हुई थी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंदिर पहुंचने की सूचना पहले ही जारी हो गई थी, इसके चलते मंदिर परिसर में भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे.

'इनके नाना, दादी और पिताजी प्रधानमंत्री रहे'
वहीं इससे पहले भी मोहन यादव ने कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. खंडवा में कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए मोहन यादव ने कहा कि "इनके नाना, दादी और पिताजी प्रधानमंत्री रहे लेकिन अब तक इन्हें देश की मूल समस्याओं का ज्ञान नहीं हुआ है. इतने साल में इनसे गरीबी नहीं हटी और अब कह रहे हैं की 5 साल हमें मौका दे दो गरीबी हटा देंगे. राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते-लड़ते केरल पहुंच गए. अब हो सकता है, केरल से सीधे समुद्र में पहुंच जाए."

यह भी पढ़ें: मुरैना में बड़ी वारदात, कांग्रेस उम्मीदवार के भाई के काफिले पर चलीं 8 गोलियां, गुंडई में एक घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget