एक्सप्लोरर

जब सड़क पर उतरने वाले बयान ने Jyotiraditya Scindia को दिलाई अलग पहचान, वहीं से बढ़ी BJP से नजदीकियां

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हमेशा जनता के बीच रहकर अपने सियासी कदम आगे बढ़ाए हैं. वे जनता के नेता माने जाते हैं.  उनका जनाधार हमेशा से उनकी पूंजी और ताकत रहा है.

Jyotiraditya Scindia Birthday: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को भले ही विरासत में सियासत मिली हो, लेकिन उन्होंने राजनीति में अपनी सरलता और दिल जीतने की हुनरबाजी के चलते अपनी अलग ही पेठ बनाई है. जिस तरह कांग्रेस (Congress) में रहकर हाथ को मजबूत कर रहे थे, उतनी ही ताकत से बीजेपी (BJP) का दामन थामने के बाद कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक के दिलों में अपनी मजबूत जगह बना चुके है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 52 बसंत पूरे कर लिए है. उनके जन्मदिन पर एबीपी न्यूज़ की खास रिपोर्ट देखिए.

52 साल के हो गए हैं सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2 सालों के भीतर भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेताओं तक इतना मजबूत रिश्ता कायम कर लिया है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि मानो दो दशक से बीजेपी के सिपहसालार रहे हो. मध्य प्रदेश की राजनीति में महाराज के नाम से जाने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हमेशा अपनी सियासी पकड़ को मजबूत रखा है. जब कांग्रेस में थे, उस समय भी उनका रसूख और जनता के बीच पकड़ काफी गहरी और मजबूत थी. अब जब वे 20 सालों की राजनीतिक पृष्ठभूमि को त्याग कर कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हो गए तो यहां भी उनका रुतबा और दबदबा कम नहीं हुआ है. शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) में सिंधिया समर्थकों की संख्या उतनी ही है, जितनी कमलनाथ सरकार में हुआ करती थी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बसंत पूरे कर लिए हैं. 1 जनवरी को वे 53 साल में प्रवेश कर गए हैं. 

जनाधार वाले नेता हैं सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हमेशा जनता के बीच रहकर अपने सियासी कदम आगे बढ़ाए हैं. वे जनता के नेता माने जाते हैं.  उनका जनाधार हमेशा से उनकी पूंजी और ताकत रहा है. जब विधानसभा चुनाव 2018 में बीजेपी ने भी शिवराज के सामने महाराज को प्रतिद्वंदी के रूप में पेश कर दिया था, उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक कद और भी बड़ा हो गया था. उस समय कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव लड़ रही थी लेकिन बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया को सबसे मजबूत और जनाधार वाले नेता मानकर उन पर सियासी हमले करने में जुटी थी. विधानसभा चुनाव के परिणाम ने भी इस बात को बता दिया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमाल कर दिया. उनके सभी समर्थक जीत गए. ग्वालियर-चंबल संभाग में तो कांग्रेस की लहर चल गई. इसी के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई थी.

सड़क पर उतरने वाले बयान ने सिंधिया को दी पहचान

सत्ता में रहते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान देना कोई आसान बात नहीं होती है लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ सरकार को जनता की मांगे पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी देकर हिला दिया था. उन्होंने एक वक्त पर यह भी कहा था कि अगर उसूलों की लड़ाई हो तो अपनों से भी टकराना जरूरी है.  इस बयान ने भी कांग्रेस से उन्हें दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की मगर वे इस बयान के बाद जनता और भारतीय जनता पार्टी के करीब आ गए. 

ये भी पढ़ें:- नए साल की पार्टी कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget