एक्सप्लोरर

Jackal Attack: मध्य प्रदेश में खूंखार सियार का आतंक, 6 लोगों को किया घायल

MP News: सियार के हमले से MP के खंडवा में 5 और सीहोर में 6 लोग घायल हुए हैं. खंडवा में सोते हुए लोगों पर हमला हुआ था जबकि सीहोर में खेतों में काम कर रहे लोगों को सियार ने घायल किया.

Jackal Attack In MP: मध्य प्रदेश में खूंखार सियार ने अपना आतंक मचा रखा है. बीते दिनों मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सियार ने 5 लोगों को घायल किया था, तो अब सीहोर जिले के रेहटी में सियार ने 6 लोगों को घायल कर दिया है. सभी घायलों का इलाज नर्मदापुरम के अस्पताल में चल रहा है. 

बता दें रेहटी से तीन किलोमीटर दूर सागौनिया गांव के समीप लोग खेत में काम कर रहे थे. तभी अचानक से सियार आया और इन पर टूट पड़ा. इन लोगों ने सियार को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सियार उलटा इन पर ही झपट्टा मार रहा था. सियार ने हमले में 40 वर्षीय कृष्णा बाई, 31 वर्षीय अनुराम, 43 वर्षीय मनोज वर्मा, 34 वर्षीय शैलेन्द्र, 44 वर्षीय अजीत सिंह, 59 वर्षीय लखनलाल को घायल कर दिया.

घायलों को नर्मदापुरम किया गया है रेफर
कृष्णा बाई और अनुराग की हालत गंभीर होने पर नर्मदापुरम रेफर किया गया. वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरीश महेश्वर ने बताया कि सियार ने 6 लोगों पर वार किया है. घायलों को पहले रेहटी अस्पताल ले जाया गया.

खंडवा में सोते हुए लोगों पर किया था हमला  
तीन दिन पहले ही खंडवा जिले के खालवा तहसील के मलगांव में रात को सियार ने सोते परिवार पर अचानक से हमला बोल दिया. सियार ने इस दौरान 1 महिला सहित पांच लोगों को घायल किया था. सभी घायलों को खंडवा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. सियार ने लोगों के हाथ, पैर व सिर पर हमले किए. सियार के आतंक के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें: MP Weather: एमपी में फिर मेहरबान हुए इंद्रदेव, नर्मदापुरम सहित 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
भारत में घुसपैठ का नया रूट? 4 युवतियां बरामद, NIA को भेजा पत्र
भारत में घुसपैठ का नया रूट? 4 युवतियां बरामद, NIA को भेजा पत्र
'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें
'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें
इंदौर: तीन बस्तियों पर बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, महिलाओं समेत 9 हिरासत में
इंदौर: तीन बस्तियों पर बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, महिलाओं समेत 9 हिरासत में

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget