एक्सप्लोरर

Narsinghpur: पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान वापस ली CM हेल्पलाइन की शिकायत, HC ने एसपी से मांगा जवाब

MP News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नरसिंहपुर जिले के एसपी से गिरफ्तारी के दौरान मोबाइल जब्त कर पीड़ित के फोन से सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने के मामले में जवाब मांगा है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने के मामले में पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल की बेंच ने पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर से इतने गंभीर आरोपों के मामले में शपथ पत्र में जवाब मांगा गया है. इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी. दरअसल, पूरा मामला नरसिंहपुर जिले का है. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विशाल बघेल के मुताबिक पुलिस ने दुर्भावनापूर्ण ढंग से उनके मुवक्किल का मोबाइल जब्त कर उसके फोन से सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस ले ली. 

नरसिंहपुर निवासी अभिषेक राय ने याचिका दायर कर बताया कि उसके दो रिश्तेदारों का फर्जीवाड़ा उजागर करने और उनसे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अवैध लाभ की शासकीय राशि की वसूली करवाने से खिन्न होकर यह षड्यंत्र किय गया. रिश्तेदारों ने पुलिस से मिलीभगत कर उनके खिलाफ दुर्भावनावश दो झूठे अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाए गए थे. इसकी कोई जानकारी याचिकाकर्ता को नही थी. 21 जून 2022 को नरसिंहपुर के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा याचिकाकर्ता को एक लंबित शिकायत में एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन देकर फोन करके बुलाया गया था. 

झूठे आरोपों में किया गया गिरफ्तार
याचिकाकर्ता जैसे ही थाने पहुंचा उसके मामले में तो शिकायत दर्ज कर उसे एफआईआर की कॉपी प्रदान की गई,  लेकिन उसके तुरंत बाद उसे दो अन्य झूठे अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उसका मोबाइल फोन जब्त कर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण बताने का षडयंत्र किया गया. उसके मोबाइल के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 में फोन कर आवेदक द्वारा की गई एक अन्य शिकायत को पुलिस द्वारा दर्ज निराकरण से सहमति व संतुष्टि व्यक्त करते हुए बंद करा दिया गया. इसके बाद आवेदक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई. 

मोबाइल से पूरा डेटा डिलीट
जमानत मिलते ही पुलिस द्वारा मोबाइल वापस लौटाते हुए उससे पावती ले ली गई और गिरफ्तारी प्रपत्र में मोबाइल लौटाने की बात का उल्लेख कर दिया गया. जब याचिकाकर्ता ने अपना मोबाइल देखा तो  उसका पूरा डेटा डिलीट कर दिया गया था. याचिकाकर्ता के कॉल स्टेटमेंट से गिरफ्तार रहने के समय सीएम हेल्पलाइन में उसके मोबाइल से ही फोन लगा कर शिकायत बंद करने का खुलासा हुआ. इसके बाद आवेदक द्वारा पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस मुख्यालय से लेकर गृह मंत्रालय तक की गई, लेकिन जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद याचिकाकर्ता द्वारा हाई कोर्ट की शरण ली गई.

ये भी पढ़ेंः Bharat Jodo Yatra: बुरहानपुर में राहुल गांधी का साथ देंगी प्रियंका गांधी, कमलनाथ बोले- यात्रा का हर दिन होगा नया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget