एक्सप्लोरर

MP में घर बैठे मरीज ले सकेंगे डॉक्टर से अपॉइंटमेंट, सरकारी अस्पताल की लंबी लाइन से मिलेगी छुट्टी

Health Service in MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को हाईटेक बनाने के लिए पॉयलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. शुरू में यह योजना प्रदेश के सिर्फ दो जिलों में लागू होगी.

MP News Today: मध्य प्रदेश सरकार यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं को हाईटेक बनाने जा रही है. अब तक प्राइवेट डॉक्टरों से ही अपॉइंटेमेंट लेकर मिलने की सुविधा थी,लेकिन अब यह सुविधा सरकारी अस्पतालों में भी शुरू होने जा रही है.

फिलहाल अभी इस सुविधा के लिए प्रदेश के दो जिले राजधानी भोपाल और सीहोर को शामिल किया गया है. पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत अब मरीज हेल्पलाईन के जरिए सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से अपॉइंमेंट लेकर मिल सकेंगे और अपना इलाज करा सकेंगे. 

टोल फ्री नंबर जारी
मध्य प्रदेश राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत निरामयम हेल्पलाइन नंबर 1800-233-2085 का संचालन किया जा रहा है. टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते समय नागरिकों को अपना आधार कॉर्ड और आधार कॉर्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर साथ रखना आवश्यक है.

इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न घटकों को मजबूत करने और आयुष्मान भारत निरामयम के अंतर्गत सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से एक पायलट परियोजना प्रदेश के दो जिलों भोपाल और सीहोर में  प्रारंभ की गई है. 

मिलेंगी चार प्रकार की सुविधा
इस पायलट परियोजना के बारे में सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देने और नागरिकों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है. नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर चार प्रकार की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. 

जिनमें हेल्पलाइन पर फोन कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध सेवाओं के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है. सभी बीमारियों के लिए सरकारी अस्पतालों में उचित डॉक्टरों से अपॉइंटमेंट की सुविधा प्राप्त कर सकते है.

सभी स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
इस परियोजना के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता आभा आईडी बनवाने की सुविधा ले सकते है. आभा आईडी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाना और सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सेवाओं का आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते है. 

इसके साथ डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड बनवा सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य रिकार्ड से डॉक्टरों को मरीजों की पूरी मेडिकल हिस्ट्री उपलब्ध होगी और इलाज में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में कमजोर हुआ मानसून, मौसम विभाग ने बताया अगले 4 दिन का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget