एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी-कांग्रेस के आंतरिक मतभेद बिगाड़ रहे दिग्गजों का खेल, एमपी में इन नए उम्मीदवारों को हो सकता है नुकसान

MP Election 2023: बिजावर में बीजेपी प्रत्याशी राजेश शुक्ला के नाम की घोषणा के बाद से समीकरण बदलने लगे हैं. वहीं दो दिन पहले कांग्रेस ऑफिस में चरण सिंह यादव का विरोध और बाहरी होने की बात चर्चा में रही.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के अंदर चुनावी समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं. दोनों पार्टियों में इन उलझे समीकरणों का नुकसान उन चेहरों को झेलना पड़ सकता है, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. इस आंतरिक मतभेद का छतरपुर के बिजावर सीट पर पहली बार कांग्रेस से उतारे गए चरण सिंह यादव और महाराजपुर में बीजेपी की ओर से पहली बार टिकट लेकर आए कामाख्या प्रताप सिंह को कार्यकर्ताओं के बीच चल रही गुटबाजी का नुकसान झेलना पड़ सकता है.

दरअसल, बिजावर में बीजेपी प्रत्याशी राजेश शुक्ला के नाम की घोषणा के बाद से चुनावी समीकरण बदलने लगे हैं. वहीं दो दिन पहले कांग्रेस ऑफिस में चरण सिंह यादव का विरोध और बाहरी होने की बात चर्चा में रही. साथ ही कार्यकर्ताओं ने चरण सिंह के फोटो पर कालिख पोतकर टिकट बदलने की मांग की. इधर चंदला में बीजेपी उम्मीदवार दिलीप अहिरवार के खिलाफ राजेश प्रजापति ने मोर्चा खोल दिया है, ये पार्टी सहित संगठन के पदाधिकारियों पर आरोप तक लगाने लगे हैं. इस तरह से बीजेपी के चुनावी समीकरण नहीं बन पा रहे हैं. अगर समय रहते यह समीकरण नहीं बने तो इसका नुकसान नए चेहरों को भुगतना पड़ सकता है.

छतरपुर सीट का बिगड़ा सियासी समीकरण
वहीं महाराजपुर में बीजेपी ने कामाख्या प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया गया है, लेकिन इनकी पकड़ ग्रामीण क्षेत्र में उतनी नहीं है जितनी इनके पिता भंवर राजा की है. कई गांव ऐसे हैं जहां लोग कामाख्या को जानते तक नहीं हैं. इधर कांग्रेस की ओर से नीरज दीक्षित को उम्मीदवार बनाया गया है. इसलिए यह चुनावी मुकाबला इन दो उम्मीदवारों के बीच होगा, लेकिन जिस उम्मीदवार ने विरोध को शांत नहीं कराया, उसे चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

वहीं छतरपुर विधानसभा सीट पर आलोक चतुर्वेदी उर्फ पच्चन चाचा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है, लेकिन हाथी पर सवार होकर चुनावी मैदान में उतरे डीलमणि सिंह उर्फ बब्बूराजा इस बार पज्जन चाचा के लिए परेशानी की वजह बन सकते हैं. वे चुनाव जीतने के लिए अपने चुनावी समीकरण बिठाने में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: नीतीश कुमार के पांच प्रत्याशी एमपी में बिगाड़ेंगे कांग्रेस का खेल, जानें JDU ने आखिर क्यों चला ये दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget