एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: 7 कार्यकाल के बावजूद सात सौगातें भी नहीं दे सके MP के सबसे सीनियर विधायक, जानें इछावर सीट का क्या है हाल

MP Elections 2023: बाबूलाल गौर के बाद सबसे सीनियर विधायक हैं करण सिंह वर्मा, जो दो बार मंत्री परिषद में रह चुके हैं. हालांकि शिक्षा, स्वास्थ्य के मामले में इछावर विधानसभा पिछड़ी हुई है.

MP Elections 2023: मन में इच्छा शक्ति हो और अपने शहर, विधानसभा या संसदीय क्षेत्र के लिए कुछ करने की ललक हो तो जनप्रतिनिधियों के लिए विधायकी और सांसदी का एक कार्यकाल ही बहुत होता है. लेकिन इसे विडम्बना ही कहेंगे कि सीहोर जिले की इछावर में विधानसभा में 7 बार से विधायक बनते आ रहे सीनियर विधायक करण सिंह वर्मा 7 बड़ी सौगातें भी नहीं दे सके हैं. भोपाल की गोविंदपुरा सीट से सबसे लंबे समय तक विधायक रहे स्व. बाबूलाल गौर के बाद करण सिंह वर्मा मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक हैं. हालांकि उनकी विधानसभा इछावर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में काफी पिछड़ी है. 

बता दें, सीहोर जिले की अंतर्गत इछावर विधानसभा आती है. इछावर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 99 हजार 371 है. इनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 4 हजार 544, जबकि 94 हजार 825 महिला और 2 अन्य मतदाता है. इछावर विधानसभा का गठन 1977 में हुआ था. शुरुआत से ही इछावर विधानसभा बीजेपी का गढ़ रही है. गठन के बाद ही जनता पार्टी से नारायण प्रसाद गुप्ता विधायक चुने गए थे. इछावर विधानसभा में महज दो बार ही कांग्रेस अपना खाता खोल सकी है, शेष सात बार बीजेपी और एक बार जनता पार्टी से विधायक चुने गए. बीजेपी का गढ़ होने के बाद बावजूद भी इछावर विधानसभा जिले में काफी पिछड़ी है. इछावर विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में इछावर विधानसभा के लोग अन्य शहरों की ओर ही अपना मुंह तांकते हैं. रुढ़ीवादी परम्परा नुक्ता-रसाई का इछावर विधानसभा में आज भी चलन है. वर्तमान में भी इछावर विधानसभा की राजनीति नुक्ता-रसोई पर ही निर्भर है. 

1985 से बीजेपी का गढ़
बता इछावर विधानसभा साल 1985 से बीजेपी का गढ़ है. 1985 में पहली बार करण सिंह वर्मा इछावर से विधायक चुने गए थे, इसके बाद वे 1990, 1993, 1998, 2003 और 2008 में भी बीजेपी की ओर से विधायक चुने गए थे. हालांकि उनकी जीत का यह क्रम साल 2013 में टूट गया था. 2013 में कांग्रेस के युवा नेता शैलेन्द्र पटेल इछावर से विधायक चुने गए, लेकिन 2018 में करण सिंह वर्मा ने कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल को हरा दिया. वर्तमान में करण सिंह वर्मा ही इछावर से विधायक हैं. बता दे करण सिंह बार दो बार मप्र के मंत्रीमंडल के सदस्य भी रह चुक हैं. 

शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार में पिछड़ा इछावर
बता दें एमपी के सबसे सीनियर विधायक करण सिंह वर्मा इछावर विधानसभा से सात बार से विधायक चुनते आ रहे हैं, बावजूद इछावर विधानसभा को वे 7 बड़ी सौगातें भी नहीं दे सके हैं. इछावर विधानसभा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में काफी पिछड़ी हुई हैं. शिक्षा की बात करें इछावर में कॉलेज तो हैं, लेकिन पाठ्यक्रम सीमित हैं. बीए की पढ़ाई के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए भोपाल सीहोर का मुंह तांकना पड़ता है. इसी तरह स्वास्थ्य की बात करें तो यहां शासकीय अस्पताल तो है, लेकिन डॉक्टरों की कमी है.

छोटे-छोटे मर्ज में मरीजों को भोपाल सीहोर के लिए रेफर कर दिया जाता है. इसी तरह रोजगार की बात करें तो इछावर विधानसभा में कहने को दो फैक्ट्रियां हैं, यह दोनों ही फैक्ट्रियां इछावर शहर से दूर सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीक है. रोजगार के साधन नहीं होने की वजह से इछावर शहर के युवा अन्य शहरों की ओर पलायन करते हैं.

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Election 2023: मीडिया कैंपेन के लिए अमित शाह ने अपने इस खास रणनीतिकार को भेजा भोपाल, ऐसा होगा BJP का चुनाव कैंपेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget