एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: चुनाव से पहले ही कैलाश विजयवर्गीय ने खुद को बताया MLA, बोले- 'मैं इधर का विधायक बन गया हूं, अब...'

MP Elections: कैलाश विजयवर्गीय ने मतदान से पहले ही खुद को विधानसभा-1 का विधायक घोषित कर दिया है. विजयवर्गीय ने कहा मैं इधर का विधायक बन गया हूं. अब जो भी ब्राउन शुगर बेचेगा उसे ठीक कर दूंगा.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश की सियासत में जब से दिग्गज नेताओं की फौज सियासी रण में उतरी है, तब से लगातार ये नेता सुर्खिया बंटोर रहे हैं. कभी कांग्रेस को कोसकर तो कभी खुद की दावेदारी का दम भरते हुए बीजेपी के कई नेता इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर अखबारों और चैनलों की सुर्खियों में हैं. इसमें से एक नाम इंदौर विधानसभा एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का भी है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा क्रमांक एक से बीजेपी के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने मतदान से पहले ही खुद को विधानसभा-1 का विधायक घोषित कर दिया है.

दरअसल, रविवार की रात एक नंबर विधानसभा में आयोजित प्रजापति समाज के आयोजन में उन्होंने ये बात कही. विजयवर्गीय पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं. इससे पहले उन्होंने घोषणा की थी कि जिस बूथ से कांग्रेस को एक भी वोट नही मिलेगा, उस बूथ अध्यक्ष को वे 51 हजार रुपये का नकद इनाम देंगे. इसके बाद कांग्रेस इस बयान पर हमलावर हो गई थी. बीजेपी के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार रात को एक बयान दिया जिसको सुनकर हर बार की तरह इस बार भी लोग चौंक गए.

 'मैं यहां का विधायक बन गया हूं'
दरअसल, कैलाश विजयगर्वीय यहां नशामुक्ति पर बात कर रहे थे और क्षेत्र को नशे से दूर करने के प्रयासों की जानकारी दे रहे थे. इसी दौरान उन्होनें मंच से जो कहा कि, "आजकल ब्राउन शुगर की पुड़िया बहुत बिक रही है यहां पर. मैंने प्रशासन से बोल दिया है अब नहीं चलेगा. मैं इधर का विधायक बन गया हूं. ठीक कर दूंगा अब जो भी ब्राउन शुगर बचेगा, जो भी नशे का व्यवसाय करेगा अब उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसलिए प्रशासन को अभी से बोल दिया है तैयारी करो. नशा बेचकर हमारी तरुणाई का जीवन बर्बाद करने का काम जो कर रहे हैं उनको खुली हवा में सांस नहीं लेने दूंगा. मैं यह आपको बता देता हूं हमें हमारे नौजवानों को आगे बढ़ाना है. नौजवान आगे बढ़ता है तो देश आगे बढ़ता है."

51 हजार नकद ईनाम वाले बयान पर भी उठे थे सवाल
ऐसा नहीं है कि, विजयवर्गीय पहली बार ये बयान दे रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने विधानसभा में प्रचार और बैठकों के दौरान कई ऐसे बयान दिए जो सुर्खियां बने उनमें से एक बयान में उन्होंने कहा था कि, जिस बूथ से कांग्रेस को एक भी वोट नहीं जाएगा उस बूथ अध्यक्ष को वे 51 हजार रुपये का नकद इनाम देंगे. इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला विजयवर्गीय पर हमलावर हुए थे और कहा था कि कैलाश विजयवर्गीय ने मेरे विधानसभा की जनता की कीमत लगाकर अच्छा नहीं किया जनता इसका जवाब उन्हें देगी.

ये भी पढ़ें

MP Elections 2023: आज नहीं आएगी कांग्रेस की लिस्ट, कमलनाथ बोले- 'अगले छह-सात दिनों में हम फैसला करेंगे'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget