एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव के बाद भगवान के नतमस्तक नेता, नतीजों से पहले मंदिर-मंदिर लगा रहे जीत की अर्जी

MP Elections: मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों का परिणाम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद हो गया है. चुनाव निपटने के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी भगवान के दरबार में अर्जी लगा रहे हैं.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का मतदान निपटने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के नेता धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर जीत के लिए अर्जी लगा रहे हैं. कुछ प्रत्याशियों द्वारा हवन पूजन भी कराया जा रहा है. यह सिलसिला तीन दिसंबर तक लगातार चलता रहेगा. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही सरकार बनाने के दावे भी कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. इस बार कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी. विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले हैं. इसके पहले बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी मन्नत पूरी करने के लिए निकल पड़े हैं. 

बीजेपी प्रत्याशी पहुंचे महाकाल के दरबार

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और हरदा के बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल भगवान महाकाल के दरबार में पूजा अर्चना करने पहुंचे. इसके बाद माता बगलामुखी के मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना और हवन किया. कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि वह चुनाव के पहले और चुनाव निपटने के बाद भगवान के दरबार में जरूर शीश नवाने जाते हैं. खासतौर पर महाकालेश्वर मंदिर और माता बगलामुखी के दर्शन वो लगातार करते आ रहे हैं. उन्होंने यह कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी ने भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया.

धार्मिक स्थलों पर सुख सुविधाओं को लेकर किए वादे

माया त्रिवेदी के मुताबिक उन्हें और कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है, इसलिए प्रदेश की खुशहाली और लोगों द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की प्रार्थना की गई है. मध्य प्रदेश में इस बार चुनावी वादों में धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं को लेकर भी बिंदु रखे गए. भारतीय जनता पार्टी ने महाकाल लोक की तर्ज पर मध्य प्रदेश के सलकनपुर, मैहर में देवी लोक सहित कई धार्मिक स्थलों का विकास करने का वादा किया.

कांग्रेस ने भी धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को लेकर काफी वादे किए हैं. कांग्रेस ने ऐलान किया है कि यदि उनकी सरकार बनी तो महाकालेश्वर मंदिर में शुल्क व्यवस्था समाप्त की जाएगी. वर्तमान में महाकालेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए ढाई सौ रुपये की रसीद कटवानी होती है.

ये भी पढ़ें: MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में होगी हल्की बारिश, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget