एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कैंडिडेट लिस्ट में बेटी का नाम, नामांकन पिता ने भरा, अब कौन होगा बालाघाट सीट से BJP का उम्मीदवार?

MP Election 2023: सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि, जिन प्रत्याशियों के नाम तय किए है उनमें से मौसम बिसेन अभी दौड़ से बाहर हैं. उनके अस्वस्थ होने के कारण गौरीशंकर बिसेन ने दूसरा फार्म भरा है.

Balaghat Assembly Seat BJP Candidate: मध्य प्रदेश के बालाघाट विधानसभा सीट पर असमंजस स्थिति उत्पन्न हो गई है. बीजेपी ने नर्मदा घाटी विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन पर दांव लगाया, लेकिन अब चर्चा है कि, गौरीशंकर बिसेन ने खुद ही नामांकन फार्म दाखिल कर दिया है. नर्मदा घाटी विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने ही खुद बीमारी का हवाला देते हुए अपनी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिलाया था. इसके साथ ही बीजेपी की 21 अक्टूबर को सामने आई सूची में मौसम बिसेन का नाम भी शामिल था.

हालांकि, बाद में खबर सामने आई कि मौसम बिसेन की तबीयत बिगड़ गई है. इस वजह से गौरीशंकर बिसेन ने खुद ही पर्चा दाखिल कर दिया, जिसके बाद से क्षेत्र में कयास लगाय जा रहा कि, आखिर पिता चुनाव लड़ेंगे या फिर बेटी? दरअसल, बालाघाट सीट से पर्चा दाखिल करने के बाद गौरीशंकर बिसेन एक्टिव हो गए और उन्होंने शुक्रवार की दोपहर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक की और रणनीति भी तैयार की. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि, बालाघाट से कांग्रेस उम्मीदवार अनुभा मुंजारे का राजनीतिक अनुभव मौसम बिसेन की तुलना में ज्यादा है. ऐसे में गौरीशंकर बिसेन ने अचानक खुद ही मैदान में उतरने का निर्णय लिया.

मौसम बिसेन की तबीयत खराब

वहीं गौरीशंकर बिसेन कई बार मंचों से यह कह चुके हैं कि, पार्टी में अब युवाओं को मौका देना चाहिए. इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी को चुना और खुद किनारे हो गए, लेकिन अब स्थिति बदल गई है. वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि, बीजेपी ने जिन प्रत्याशियों के नाम तय किए है उनमें से मौसम बिसेन अभी दौड़ से बाहर हैं. वह गंभीर रूप से बीमार हैं. उनके अस्वस्थ होने के कारण गौरीशंकर बिसेन ने दूसरा फार्म भरा है. अब मौसम बिसेन फार्म भरेगी या नहीं? ये स्थिति उनके स्वस्थ होने पर ही स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: कांग्रेस के करोड़पति प्रत्याशी में शुमार चाचा-भतीजे ने किया नामांकन, 200 करोड़ के मालिक हैं लक्ष्मण सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget