एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में 20 साल से इस दिन बजता आया है चुनावी बिगुल, जानें 2023 चुनाव की पूरी डिटेल

MP Elections 2023: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि, 4 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़ी जाएगी.

MP Elections 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीते 20 सालों की बात करें तो अब तक 4 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच चुनावी बिगुल बजता आया है. इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए भी 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन है. कयास लगाए जा रहे हैं कि, जल्द ही चुनावी बिगुल बज सकता है. बता दें कि, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कल 4 अक्टूबर को होगा. चुनाव आयोग पूरे प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव कराने की तैयारी में है. भारत निर्वाचन आयोग चार अक्टूबर के बाद कभी भी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान कर सकता है. 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को ऐलान किया था.
 
कब-कब हुई घोषणा
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी घोषणा की बीते 20 सालों की बात करें तो 2003 में हुए विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 12 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की थी. जबकि 2008 में 14 अक्टूबर, 2013 में 4 अक्टूबर और 2018 के विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को घोषणा की थी. इस बार यही कयास लगाए जा रहे हैं कि, 4 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच कभी भी चुनाव आयोग चुनावों का ऐलान कर सकता है. फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि, 4 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा. 

2 अगस्त से 11सितंबर तक हुए थे ये काम
जिलास्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी और उन्हें मतदाता सूची की एक मुद्रित प्रति एवं एक प्रति सीडी उपलब्ध कराई जाएगी. इस संबंध में समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं. मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए 2 अगस्त से 11 सितंबर तक काम किया गया था. 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन लिए गए थे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि, 4 अक्टूबर को प्रकाशित फोटो निर्वाचक नामावली की अंतिम सूची संबंधित मतदान केंद्र और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में देखी जा सकती है. इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की बेवसाइट पर उपलब्ध रहेगी. 2 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 41 लाख 22 हजार से अधिक लोगों के आवेदन मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और नाम में संशोधन के संबंध में आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget