एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: एमपी में किसके हाथ में सत्ता की चाबी? महाकालेश्वर पहुंचे श्रद्धालुओं ने एग्जिट पोल पर किए चौंकाने वाले दावे

MP Election 2023 Result Date: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मुकाबला माना जा रहा है. मतगणना से पहले ही कांग्रेस-बीजेपी के हार-जीत को लेकर अटकलों का बाजार तेज हो गया है.

MP Assembly Elections 2023 News: मध्य प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद एग्जिट पोल ने सियासी हलकों में गर्माहट पैदा कर दी है. प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में पहुंचे देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया. इसके अलावा कई श्रद्धालुओं ने कांग्रेस के भी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया. मौके पर मौजूद कुछ श्रद्धालुओं का ये भी मानना है कि एग्जिट पोल सही साबित होगा.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल आने के बाद कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है लेकिन अभी भी लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के दावे कर रहे हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से महाकाल दर्शन करने आए कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि "मध्य प्रदेश में इस बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी." हरदा से उज्जैन पहुंचे किसान राधेश्याम बताया कि हरदा में कांटे की टक्कर है मगर मध्य प्रदेश में सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी. एग्जिट पोल को शिव भक्तों ने सिरे से नकार दिया है.

'एग्जिट पोल के आंकड़े होंगे सही'
महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे अधिकांश श्रद्धालुओं ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, जबकि कुछ श्रद्धालुओं ने कांग्रेस की भी वकालत की. राजगढ़ से उज्जैन पहुंचे किसान प्रदीप पटेल ने बताया कि इस बार किसानों ने बदलाव चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी. इसी तरह खातेगांव से उज्जैन पहुंचे हरीश सिंह एग्जिट पोल के आंकड़ों की वकालत करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस जीतने वाली है. इस बार प्रदेश के लिए दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के आंकड़ें सही साबित होंगे.

'लाडली बहना योजना का एमपी चुनाव पर असर'
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना का इस बार चुनाव परिणाम पर काफी असर पड़ने की संभावना है. देवास की रहने वाली राधाबाई ने बताया कि वे लाडली बहन हैं और उन्हें सरकार की ओर से साढ़े बारह सौ रुपये प्रतिमाह मिल रहा है, इसीलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है. इसी प्रकार शाजापुर से उज्जैन पहुंची पुष्पा बाई ने कहा कि सरकार की लाडली बहना योजना काफी महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना की वजह से महिलाओं ने बीजेपी सरकार को एक बार फिर मौका देने का मन बनाया है. उन्होंने भी बीजेपी को ही वोट किया है.

ये भी पढ़ें: 

MP Election 2023: काउंटिंग से पहले MP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- 'स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित, सेंट्रल फोर्स की व्यवस्था'

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget