एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनावी बिगुल फूंकने उज्जैन आएंगे पीएम मोदी, करेंगे आमसभा, अभी तारीख तय नहीं

MP Election 2023 News: विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की उज्जैन संभाग में आमसभा होती आई है. साल 2013 के चुनाव में भी उज्जैन शहर में पीएम मोदी ने नानाखेड़ा स्टेडियम से आमसभा को संबोधित किया था.

MP Assembly Elections 2023: भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की विशाल आमसभा को संबोधित करने के लिए आएंगे. इसे लेकर स्थान का चयन भी हो गया है. अभी पीएमओ (PMO) कार्यालय से तारीख तक होनी बाकी है. हालांकि नवंबर महीने में होने वाली पीएम की इस आमसभा को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है.

विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जैन संभाग में आमसभा होती आई है. साल 2013 के चुनाव में भी उज्जैन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नानाखेड़ा स्टेडियम से आमसभा को संबोधित किया था. इस बार फिर उज्जैन शहर में ही उनकी आमसभा होना तय माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शहर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जैन में विशाल आमसभा होगी. इसे लेकर दो स्थानों का चयन किया गया है. 

पीएम की आमसभा की तारीख अभी तय नहीं
विवेक जोशी ने बताया कि नानाखेड़ा स्टेडियम के अलावा कार्तिक मेला ग्राउंड भी चयनित स्थानों में शामिल है. हालांकि नानाखेड़ा स्टेडियम ज्यादा उचित माना जा रहा है. जोशी ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा की तारीख तय नहीं हुई है. हालांकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारी जरूर शुरू कर दी है. वहीं कांग्रेस विधायक महेश परमार के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी इस बार कुछ भी कर ले सत्ता परिवर्तन होना तय है. 

महेश परमार  ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा से भी अधिक फर्क पड़ने वाला नहीं है. पीएम मोदी ने साल 2013 में उज्जैन में आम सभा को संबोधित किया था. इस आमसभा का उज्जैन संभाग में ऐसा जादू चला था कि पूरे संभाग की 29 में से केवल एक सीट ही कांग्रेस के खाते में आई थी. सुवासरा विधानसभा की सीट तत्कालीन प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग ने जीत दर्ज कराते हुए कांग्रेस के खाते में दी थी. पीएम की सभा के जरिए बीजेपी को इस बार फिर जादू चलने की उम्मीद है. 

MP Election 2023: चुनाव में टिकट कटा तो बीजेपी नेता को आया हार्ट अटौक, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता पहुंचे मिलने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget