एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: समर्थकों ने नेता के लिए की टिकट की मांग, नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- 'ये आपका तरीका गलत है'

MP Election 2023 News: हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू के समर्थक नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे थे. समर्थकों ने अपने नेता के लिए विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विचार करेंगे.

MP Elections 2023: बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक और केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से जबलपुर की पश्चिम विधानसभा सीट से पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू के लिए टिकट मांगने सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान सिख समाज ने केन्द्रीय मंत्री से हर हाल में पश्चिम विधानसभा से बब्बू को ही टिकट दिए जाने की बात कही.

बातचीत के दौरान सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारे समाज के दबंग नेता की अनदेखी की गई तो, समाज को सोचने मजबूर होना पड़ेगा. इस पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रतिनिधिमंडल से दो टूक कहा कि ये आपका तरीका गलत है.

सिख समाज ने टिकट मांगने पर दिया जोर
शुक्रवार (15 सितंबर) की सुबह सर्किट हाउस में हुई इस बातचीत के दौरान जबलपुर सिख समाज की ओर से केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से कहा गया कि इस विधानसभा क्षेत्र में 70 हज़ार से अधिक सिख वोटर है. इसलिए समाज के दबंग नेता और पांच बार चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू को टिकट मिलनी चाहिए.

नरेंद्र सिंह तोमर ने लोगों को समझाया
इसके बाद तोमर ने खीझते हुए कहा कि 70 हजार आबादी वाले सभी वर्गों को टिकट दे सकते हैं क्या? जिस पर सिख समाज के लोग एक दूसरे मुंह ताकने लगे. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने स्थिति भांपते हुए समझाइश दी और कहा, "मैं मना नहीं कर रहा हूं. इस पर विचार किया जाएगा."

केंद्रीय मंत्री ने सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात की
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे छिंदवाड़ा निकलने से पहले केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से सिख समाज ने सर्किट हाउस में मुलाकात की. इसके पहले भी सिख समाज ने संयुक्त बैठक कर हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू को चुनाव लड़ाने का फैसला किया था. उधर, बब्बू ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश करते हुए पश्चिम विधानसभा में अकेले यात्रा निकालनी शुरू कर दी है. इस वजह से बीजेपी नगर अध्यक्ष प्रभात साहू से उनकी हुज्जत भी हुई थी.

यहां बताते चले कि बीजेपी नेता हरेंद्र जीत सिंह बब्बू जबलपुर की पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक रह चुके हैं. लेकिन, पिछले दो चुनाव से उन्हें कांग्रेस के तरुण भनोट से हार का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: INDIA गठबंधन पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज, कहा- 'इसमें सभी PM पद के ही उम्मीदवार हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget