एक्सप्लोरर

MP Election 2023: उज्जैन की सात सीटों पर किस उम्मीदवार ने कितना किया चुनावी खर्च? पढ़ें आंकड़ा

Ujjain News: उज्जैन जिले में 52 प्रत्याशियों ने 7 विधानसभा सीट के लिए अपने भाग्य को आजमाया. सभी ने चुनाव में खर्च की जाने वाली राशि की जानकारी निर्वाचन आयोग को मुहैया कर दी है.

MP Election 2023 News: उज्जैन जिले की सातों विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों ने खर्च की जाने वाली राशि की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी है. उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा सीट के बीजेपीप्रत्याश प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान ने सबसे ज्यादा राशि खर्च की है, जबकि दूसरे नंबर पर बड़नगर के बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र पंडिया हैं. दोनों की राशि जोड़ दी जाए तो लगभग 40 लाख रुपए के आसपास उनके द्वारा खर्च किए गए हैं. 

उज्जैन जिले में 52 प्रत्याशियों ने 7 विधानसभा सीट के लिए अपने भाग्य को आजमाया सभी ने चुनाव में खर्च की जाने वाली राशि की जानकारी निर्वाचन आयोग को मुहैया कर दी है. उज्जैन जिले में सभी प्रत्याशियों ने लगभग ढाई करोड़ रूपया की राशि चुनाव जीतने के लिए खर्च की है. इनमें सबसे ज्यादा राशि बहादुर सिंह चौहान ने खर्च की है. महिदपुर के बीजेपी प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान ने 20 लाख 55 हजार रुपए से ज्यादा की राशि खर्च करने की जानकारी निर्वाचन आयोग तक पहुंचा दी है.

महिदपुर में त्रिकोणीय मुकाबला है. इसी तरह बड़नगर के बीजेपी प्रत्याशी ने भी 19 लाख 45 हजार से ज्यादा की राशि खर्च की है. बड़नगर में भी त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है. शिवराज सरकार में मंत्री रहे बीजेपी प्रत्याशी मोहन यादव ने 850000 से ज्यादा की राशि खर्च करना बताया है. उज्जैन उत्तर के प्रत्याशी अनिल जैन 14 लाख 75000 के आसपास राशि खर्च करने की जानकारी दी है. नागदा खाचरोद के बीजेपी प्रत्याशी तेज बहादुर सिंह चौहान ने 1396000 खर्च किए हैं. इसी प्रकार बीजेपी के तराना के प्रत्याशी ताराचंद गोयल 11 लाख 94 हजार रुपए चुनाव पर खर्च किए हैं. उज्जैन जिले में घटिया के बीजेपीप्रत्याशी सतीश मालवीय ने चुनाव में सबसे कम चार लाख रुपए की राशि ही खर्च की है. 

कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय खर्च करने में सबसे ऊपर

उज्जैन दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव ने 15 लाख 27 हजार रुपए की राशि खर्च की है. उज्जैन उत्तर की कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी ने 12 लाख 67000 चुनाव में खर्च किए हैं. घटिया के भारत कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय ने 1750000 खर्च किए हैं.  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने 11 लाख 50000 से ज्यादा का हिसाब निर्वाचन आयोग को दिया है. चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर 1039000 की राशि खर्च की है. इसी प्रकार कांग्रेस से महिदपुर से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी दिनेश जैन बॉस ने 10 लाख 5000000 रुपए के आसपास की राशि खर्च की है. 

चुनावी खर्च में निर्दलीय भी नहीं रहे पीछे

उज्जैन जिले की बड़नगर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र सिंह सोलंकी ने 11 लाख रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की है, जबकि बीजेपी के बागी महिदपुर से चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी प्रताप आर्य ने 890000 के आसपास की राशि खर्च किए जाने की जानकारी निर्वाचन आयोग को दी है.

इसे भी पढ़ें:
WATCH: ग्वालियर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के पास से छात्रा का अपहरण, CCTV फुटेज वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget